भारतीय तटरक्षक बल में नौकरी का मौका, 10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

ICG Recruitment 2025: भारतीय तटरक्षक बल में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह सुनहरा अवसर हो सकता है। इसके लिए उम्मीदवार आवेदन 11 नवंबर तक कर सकते हैं जो ऑफलाइन करना होगा।
भारतीय तटरक्षक बल में नौकरी का मौका, 10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
भारतीय तटरक्षक भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Indian Coast Guard Recruitment 2025: भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने दसवीं कक्षा पास और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक नए भर्ती अभियान की घोषणा की है। यह भर्ती मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) सहित विभिन्न ग्रुप-सी पदों के लिए है। बता दें कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर है।

पद के लिए योग्यता

आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। मोटर परिवहन चालक पद के लिए उम्मीदवारों के पास वैध भारी और हल्के मोटर वाहन ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम दो वर्ष का ड्राइविंग अनुभव होना चाहिए। अन्य पदों के लिए भी न्यूनतम दो वर्ष का प्रासंगिक कार्य अनुभव आवश्यक है, जबकि लस्कर प्रथम श्रेणी पद के लिए, नाव पर तीन वर्ष का सेवा अनुभव अनिवार्य है।

आवेदन के लिए आयुसीमा

मोटर वाहन चालक और एमटीएस पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष है, जबकि लस्कर पदों के लिए यह 30 वर्ष तक है। सरकारी कर्मचारियों के लिए नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू होगी।

कैसे कर सकेंगे आवेदन

  • भारतीय तटरक्षक बल के विभिन्न पदों पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है।
  • सबसे पहले आधिकारिक अधिसूचना से आवेदन पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
  • इसके बाद सभी विवरण अंग्रेजी या हिंदी में सावधानीपूर्वक भरें।
  • निर्धारित स्थान पर अपनी हाल ही की पासपोर्ट आकार की तस्वीर लगाएं।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों सेल्फ अटेस्ट करके लगाएं जिनमें आयु प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), वैध पहचान पत्र और दो पासपोर्ट आकार की तस्वीरें शामिल हैं।
  • अंत में फॉर्म के साथ 50 रुपये मूल्य का डाक टिकट लगाएं।
  • इस आवेदन पत्र को कमांडर, तटरक्षक क्षेत्र (अंडमान एवं निकोबार), पोस्ट बॉक्स संख्या 716, हड्डो (डाकघर), पोर्ट ब्लेयर - 744102, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह पर भेजें।

भारतीय तटरक्षक बल के मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर, एमटीएस (प्यून), एटीएस (ड्राफ्टी), एमटीएस (पैकर), लास्कर फर्स्ट क्लास के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इसमें कुल 9 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन के बाद चयन लिखित परीक्षा, कौशल/ट्रेड परीक्षा और मेरिट सूची के आधार पर की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com