Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 20 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SPMCIL में यंग प्रोफेशनल की भर्ती, लीगल, फाइनेंस, टेक्निकल और साइबर सिक्योरिटी पदों पर मौका; जानें योग्यता

SPMCIL Recruitment : सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) ने यंग प्रोफेशनल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 19, 2026 | 09:22 PM

सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

SPMCIL Jobs : सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) ने वर्ष 2026 के लिए यंग प्रोफेशनल (लीगल), यंग प्रोफेशनल (फाइनेंस), यंग प्रोफेशनल (टेक्निकल) और यंग प्रोफेशनल (साइबर सिक्योरिटी) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SPMCIL की आधिकारिक वेबसाइट spmcil.com पर जाकर विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह भर्ती विभिन्न तकनीकी और पेशेवर क्षेत्रों में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर मानी जा रही है।

SPMCIL में विभिन्न यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती

भर्ती के लिए पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। यंग प्रोफेशनल (लीगल) पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी एलएलबी (LLB) की डिग्री अनिवार्य है।

सम्बंधित ख़बरें

Indian Army JAG Entry 2026: LLB पास युवाओं के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, बिना लिखित परीक्षा होगी भर्ती

PNB LBO Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में 545 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, 85,920 रुपये तक सैलरी

Union Bank Recruitment 2026: यूनियन बैंक में 395 अधिकारी पदों पर भर्ती, 47 लाख CTC तक का मौका; जानें योग्यता

महाराष्ट्र के लॉ कॉलेजों की खुली पोल, 103 के पास BCI की मान्यता नहीं, सरकार ने दी 6 महीने की मोहलत

यंग प्रोफेशनल (फाइनेंस) के लिए उम्मीदवार के पास CA Inter, ICWA Inter या प्रथम श्रेणी एम.कॉम की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, यंग प्रोफेशनल (टेक्निकल) पद के लिए सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार, प्रिंटिंग या पेपर इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी BE/BTech डिग्री जरूरी है।

साइबर सिक्योरिटी पद के लिए अधिसूचना में निर्धारित संबंधित शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। इसके अलावा सभी पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव भी आवश्यक रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें : Govt Jobs 2026: 10वीं पास से ग्रेजुएट्स तक के लिए सुनहरा मौका! रेल्वे 5 विभागों में 12,000+ सरकारी भर्तियां

योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं

आयु सीमा की बात करें तो सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना अधिसूचना में दिए गए कट-ऑफ डेट के आधार पर की जाएगी। केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जो शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की सभी शर्तें पूरी करते हों।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें, ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

Spmcil young professional recruitment 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 09:19 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • Government Job
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.