SBI Recruitment 2026: रिटायर्ड अधिकारियों के लिए 105 पदों पर मौका, बिना परीक्षा होगी भर्ती
SBI Recruitment 2026 : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रिटायर्ड अधिकारियों के लिए 105 रिजॉल्वर पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
- Written By: हितेश तिवारी
SBI ने रिटायर्ड अधिकारियों के लिए 105 पदों पर बिना परीक्षा भर्ती शुरू की। (फोटो - गूगल इमेज)
State Bank of India Jobs : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में शामिल भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने पूर्व अधिकारियों के लिए एक बार फिर रोजगार का अवसर प्रदान किया है। बैंक ने वर्ष 2026-27 के लिए ‘रिजॉल्वर’ पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, जिसके तहत कुल 105 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
ये नियुक्तियां संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर की जाएंगी। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी और उम्मीदवारों का चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
भारतीय स्टेट बैंक में अनुभवी रिटायर्ड अधिकारी की भर्ती
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य ग्राहकों की शिकायतों का तेजी से समाधान करना और बैंकिंग सेवाओं को बेहतर बनाना है। अनुभवी रिटायर्ड अधिकारी अपने अनुभव के आधार पर जटिल मामलों को आसानी से समझ सकेंगे और ग्राहकों को समय पर समाधान दे पाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
C-DAC Recruitment 2026: सी-डैक में प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित 45 पदों पर निकली सरकारी भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
HPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: हिमाचल में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती शुरू, 2 जुलाई तक करें आवेदन
दिल्ली WCD में निकली बंपर भर्तियां, 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों को मौका, 26 जून तक करें आवेदन
UP Excise Constable Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और फीस
पदों का वितरण देशभर के अलग-अलग सर्कल्स में किया गया है। दिल्ली सर्कल में सबसे अधिक 15 पद, लखनऊ में 13, पटना में 10, भोपाल में 9 और कोलकाता में 7 पद रखे गए हैं। इसके अलावा गांधीनगर, जयपुर और गुवाहाटी सहित अन्य क्षेत्रों में भी नियुक्तियां की जाएंगी।
ये खबर भी पढ़ें : SSB Odisha Librarian Recruitment 2026: पुरी जिले में 8 पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए बड़ा मौका
वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भरें
इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो बैंकिंग क्षेत्र में अधिकारी पद से रिटायर हो चुके हैं। चयन प्रक्रिया में सबसे पहले आवेदन पत्रों की जांच होगी, इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
इंटरव्यू में अनुभव, बैंकिंग सिस्टम का ज्ञान और समस्या समाधान क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन कर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
