Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SBI Apprentice Recruitment 2026: आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, 7150 पदों पर भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जून की

SBI Apprentice Recruitment : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जून कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर में 7,150 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 09, 2026 | 07:07 PM

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

SBI Apprentice Vacancy : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। State Bank of India (SBI) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले उम्मीदवार 8 जून तक आवेदन कर सकते थे, लेकिन अब आवेदन की नई अंतिम तारीख 15 जून 2026 तय की गई है।

इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में कुल 7,150 अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को बैंक के विभिन्न विभागों में एक वर्ष की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह भर्ती अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत आयोजित की जा रही है और युवाओं को बैंकिंग क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव देने का अवसर प्रदान करेगी।

SBI ने 7,150 अप्रेंटिस पदों की अंतिम तिथि 15 जून की

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी ने अपनी ग्रेजुएशन 1 अप्रैल 2026 या उससे पहले पूरी कर ली हो। आयु सीमा 20 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

सम्बंधित ख़बरें

राजस्थान में बढ़ीं गर्मी की छुट्टियां! 28 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, लाखों छात्रों को राहत

PG की पढ़ाई के लिए सरकार दे रही 3 लाख रुपये तक की मदद, हर महीने मिलेंगे 15,000 रुपये

ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई का सुनहरा मौका! रोड्स स्कॉलरशिप 2027 के आवेदन शुरू, मिलेगा पूरा खर्च और लाखों का वजीफा

NCC कैडेट्स के लिए सुनहरा मौका! बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप, हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्थानीय भाषा परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल होंगे। ऑनलाइन परीक्षा में सामान्य एवं वित्तीय जागरूकता, अंग्रेजी भाषा, गणितीय योग्यता तथा रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड से संबंधित कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा और कुल 100 अंक निर्धारित होंगे।

ये खबर भी पढ़ें : राजस्थान में बढ़ीं गर्मी की छुट्टियां! 28 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, लाखों छात्रों को राहत

SBI के करियर पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन करें आवेदन

भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 15,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।

हालांकि उन्हें बैंक के नियमित कर्मचारियों की तरह डीए, एचआरए, पेंशन, मेडिकल सुविधा या अन्य भत्तों का लाभ नहीं मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार स्टेट बैंक के करियर पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर आवश्यक जानकारी भरकर दस्तावेज अपलोड करने होंगे और शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

Sbi apprentice recruitment 2026 application last date extended 7150 vacancies graduate jobs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2026 | 07:07 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • Job Recruitment
  • State Bank of India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.