अमरावती विश्वविद्यालय की छात्रों को सलाह: प्रतिबंधित 29 कॉलेजों में न लें एडमिशन, विवि नहीं देगा मान्यता!
Colleges Amravati Admission Ban: संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय ने शिक्षक भर्ती नियमों का पालन नहीं करने पर 29 कॉलेजों में 2026-27 सत्र के नए प्रवेश पर रोक बरकरार रखी है।
- Written By: अंकिता पटेल
अमरावती विश्वविद्यालय, 29 कॉलेज,(सोर्सः नवभारत फाइल फोटो)
Amravati Teacher Vacancy Rules: अमरावती संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय की प्रबंधन परिषद ने शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए बड़ा कदम उठाते हुए 29 कॉलेजों में नए प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।
क्यों लगाया गया प्रतिबंध?
विश्वविद्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन 29 कॉलेजों को शैक्षणिक सत्र 2025-2026 में भी प्रतिबंधित किया गया था। उस समय कॉलेजों ने विश्वविद्यालय को एक कानूनी हलफनामा देकर रिक्त शिक्षक पदों को भरने का वादा किया था। समय सीमा बीत जाने के बाद भी इन कॉलेजों ने आवश्यक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं की।
नियमों के उल्लंघन और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ को देखते हुए विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-2027 के लिए भी प्रवेश पर प्रतिबंध बरकरार रखा है। यदि कोई छात्र इन प्रतिबंधित कॉलेजों में प्रवेश लेता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं छात्र की होगी। विवि ऐसे किसी भी प्रवेश को मान्यता नहीं देगा।
सम्बंधित ख़बरें
PMPML पर आर्थिक संकट गहराया: 1,610 करोड़ खर्च के मुकाबले सिर्फ 818 करोड़ आय, 300 करोड़ की बकाएदारी
हमारी पुलिस दिल्ली जैसी नहीं है… अभिनंदन मोर्चे के दौरान राज ठाकरे ने की महाराष्ट्र पुलिस की जमकर तारीफ
पुणे में छात्रों का जश्न: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ढोल-ताशों संग मनी खुशी, आंदोलन जारी रखने का ऐलान
गढ़चिरोली पुलिस का एक्शन: नक्सलियों के नाम पर खौफ पैदा कर रहे थे आरोपी, छत्तीसगढ़ कनेक्शन का खुलासा
कुछ कॉलेजों को शर्तों के साथ अस्थायी राहत
विश्वविद्यालय ने ‘परिशिष्ट-अ’ में शामिल 18 कॉलेजों को शैक्षणिक सत्र 2026-2027 की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक राहत दी है। इन कॉलेजों को तय समय सीमा के भीतर रिक्त शिक्षक पदों को भरना अनिवार्य होगा।
राहत पाने वाले प्रमुख कॉलेजों में श्रीमती राधाबाई किसनसिंग खुटपले लॉ कॉलेज (जरुड), डॉ. राजेंद्र गोडे इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी (अमरावती), कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट (खामगांव), श्री संत गजानन महाराज कॉलेज ऑफ फार्मेसी (बुलढाणा), सर्च कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (यवतमाल) आदि शामिल है।
छात्रों और अभिभावकों के लिए विश्वविद्यालय की सलाह
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अविनाश असनारे ने नए शैक्षणिक वर्ष में प्रवेश लेने से पहले छात्र और अभिभावक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर कॉलेज की मान्यता और पात्रता की जांच अवश्य करने की अपील की। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय के कॉलेज अनुभाग की उपकुलसचिव डॉ. साक्षी ठाकुर से संपर्क करने का आह्वान किया है।
यह भी पढ़ें:-गढ़चिरोली पुलिस का एक्शन: नक्सलियों के नाम पर खौफ पैदा कर रहे थे आरोपी, छत्तीसगढ़ कनेक्शन का खुलासा
अमरावती जिले के 5 कॉलेजों का समावेश
अमरावती जिले के महाराष्ट्र कला महाविद्यालय (शिराला), स्ट. पंचफुलाबाई गुणवंतराव भारसाकले कला व वाणिज्य महाविद्यालय (सातेगांव), श्रीराम कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय (मोर्शी), मधुबन कला व वाणिज्य कॉलेज (धारणी), डॉ. एस.एस. गोरडे विज्ञान महाविद्यालय (अचलपुर) का समावेश है। इसके अलावा 24 कालेज अकोला, बुलढाणा, यवतमाल व वाशिम जिले के है। प्रतिबंधित सभी 29 कॉलेजों की पूरी सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
