Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ESIC Bhubaneswar Recruitment 2026: प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट समेत 122 पदों पर भर्ती, ₹1.23 लाख तक वेतन

ESIC Faculty Recruitment : ईएसआईसी भुवनेश्वर ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट और मेडिकल ऑफिसर के 122 पदों पर भर्ती निकाली है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 25, 2026 | 11:03 PM

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

ESIC Jobs : कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) भुवनेश्वर ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट और मेडिकल ऑफिसर के कुल 122 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती मेडिकल क्षेत्र में योग्य उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है।

अधिसूचना 24 जुलाई 2026 को जारी की गई थी। भर्ती के लिए कोई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नहीं रखी गई है। पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन पत्र भरकर संबंधित तिथि पर वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होना होगा।

फैकल्टी पदों के लिए इंटरव्यू 3 अगस्त 2026 और सीनियर रेजिडेंट एवं मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए 5 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा।

सम्बंधित ख़बरें

PRL Recruitment 2026: फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी में अधिकारी पदों पर भर्ती, ₹1.77 लाख तक वेतन; जानें योग्यता

NTA Recruitment: बड़े बदलावों के बीच NTA ने निकाली जनरल मैनेजर और यंग प्रोफेशनल की भर्ती, जानें पूरी डिटेल

CG Assistant Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी जानकारी

Railway Sports Quota Recruitment: रेलवे में खिलाड़ियों के लिए 56 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन

122 मेडिकल और फैकल्टी पदों पर भर्ती

फैकल्टी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के नवीनतम नियमों के अनुरूप शैक्षणिक योग्यता और संबंधित शिक्षण अनुभव होना चाहिए। मेडिकल ऑफिसर पद के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री, अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी होना और NMC या राज्य चिकित्सा परिषद में वैध मेडिकल रजिस्ट्रेशन आवश्यक है।

चयनित प्रोफेसर को ₹1,23,100, एसोसिएट प्रोफेसर को ₹78,800, असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट को ₹67,700 तथा मेडिकल ऑफिसर को ₹56,100 प्रति माह का मूल वेतन मिलेगा। इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और नियमित ईएसआई कर्मचारियों के लिए पूरी तरह निःशुल्क है, जबकि अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को ₹500 का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें : PRL Recruitment 2026: फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी में अधिकारी पदों पर भर्ती, ₹1.77 लाख तक वेतन; जानें योग्यता

चयन वॉक-इन इंटरव्यू से होगा

उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय 10वीं की मार्कशीट, MBBS एवं उच्च चिकित्सा डिग्री के प्रमाणपत्र, मेडिकल रजिस्ट्रेशन, अनुभव प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति या ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), एनओसी और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल एवं स्व-प्रमाणित प्रतियां साथ ले जानी होंगी।

दस्तावेज सत्यापन के बाद चयन बोर्ड उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगा और शैक्षणिक योग्यता व साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों की सूची ESIC की आधिकारिक वेबसाइट के भर्ती अनुभाग में जारी की जाएगी तथा नियुक्ति पत्र ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा।

Esic bhubaneswar recruitment 2026 professor senior resident medical officer vacancy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 11:03 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • Government Job
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.