Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SAIL में इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए भर्ती का ऐलान, जानें कैसे होगा चयन

SAIL MT Recruitment 2025: सेल में मैनेजमेंट ट्रेनी के 124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Nov 16, 2025 | 11:04 AM

सेल भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

SAIL Vacancy 2025: भारतीय स्टील सेक्टर की कंपनी SAIL ने इंजीनियरों के लिए 100 से ज्यादा पदों पर मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है। इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए यह शानदार मौका है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवार पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 124 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

देश की सबसे बड़ी स्टील कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों पर बीटेक फ्रेशर्स आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 1.80 लाख रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तारीख

SAIL में मैनेजमेंट ट्रेनी के 124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू हो गई है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 5 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह आवेदन ऑनलाइन ही किए जा सकते हैं। आवेदन की फीस वर्ग के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1050 रुपए और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपए आवेदन फीस है।

सम्बंधित ख़बरें

Odisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन

AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

JC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें

यह भी पढ़ें:- AIIMS में ग्रुप B और C पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले SAIL की आधिकारिक वेबसाइट sailcareers.com पर जाएं।
  • अब होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाएं और वहां एमटी वैकेंसी लिंक पर क्लिक करें।
  • वेब पेज खुलने के बाद बेसिक जानकारी दर्ज करते हुए रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए दोबारा लॉगिन करें और फॉर्म भरें।
  • फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन फीस जमा करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।

फ्रेशर्स भी कर सकते हैं आवेदन

SAIL मैनेजमेंट ट्रेनी पद के लिए 7 ब्रांच से बीटेक करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सभी सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की सभी सेमेस्टर में 65 फीसदी और आरक्षिण वर्ग के अभ्यर्थियों के 55 फीस नंबर होने चाहिए। आवेदन के लिए अनुभव की जरूरत नहीं है। फ्रेशर्स भी अप्लाई कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार केमिकल, सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, मैकेनिकल, मेटलर्जी ब्रांच से बीटेक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है।

Sail recruitment 22025 for management trainee posts know full details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 16, 2025 | 11:04 AM

Topics:  

  • Career News
  • Government Job
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.