Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में 700 प्रोफेसर की भर्ती! अनुदानित कॉलेजों में सालों की सूखे की मार खत्म, युवाओं के लिए बड़ा मौका

Maharashtra Assistant Professor Recruitment: महाराष्ट्र के अनुदानित कॉलेजों में 5,012 प्राध्यापकों की भर्ती शुरू। नागपुर और गोंडवाना विवि के अंतर्गत 700 पदों पर होगी नियुक्ति। NEP के तहत बड़ा फैसला।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Feb 14, 2026 | 01:56 PM

प्राध्यापकों की भर्ती (AI Generated Image)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur University Faculty Vacancy: राज्य के सार्वजनिक विश्वविद्यालयों से संबद्ध तथा उच्च शिक्षण संचालनालय के अधीन मान्यता प्राप्त अनुदानित महाविद्यालयों में प्राध्यापक भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। सहायक प्राध्यापक संवर्ग के रिक्त पदों में से 5,012 पदों पर भर्ती को मंजूरी प्रदान की गई है।

नागपुर विभाग के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विवि और गोंडवाना विवि के अंतर्गत महाविद्यालयों में करीब 700 पदों पर भर्ती की मंजूरी मिल सकती है। इसके साथ ही वर्षों से प्राध्यापकों के अभाव में चल रहे महाविद्यालयों में राहत मिलेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रभावी कार्यान्वयन के मद्देनज़र यह निर्णय लिया गया।

प्राध्यापक पदों की भर्तियां

स्वायत्त महाविद्यालयों में एनईपी को शैक्षणिक वर्ष 2023-24 से लागू किया गया, जबकि सार्वजनिक विश्वविद्यालयों से संबद्ध अन्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में इसे शैक्षणिक वर्ष 2024-25 से लागू किया गया। नीति के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा पद भर्ती संबंधी जारी दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए सहायक प्राध्यापक पदों की रिक्तियों को भरना आवश्यक बताया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

Odisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन

AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

JC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें

  • 196 अनुदानित कालेज विभाग में
  • 2,500 पद वर्तमान में कार्यरत
  • 5,012 पदों पर राज्यभर में भर्ती

इससे पहले वर्ष 2018 और 2019 में 1 अक्टूबर, 2017 की छात्र संख्या के आधार पर निर्धारित कार्यभार को ध्यान में रखते हुए सहायक प्राध्यापक संवर्ग के 3,580 पदों (कुल रिक्त पदों के 40 प्रतिशत) पर भर्ती की अनुमति दी गई थी। उसी के अनुरूप पदभर्ती प्रक्रिया पूरी की गई थी। हालांकि सेवानिवृत्ति, मृत्यु, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और त्यागपत्र जैसे कारणों से बड़ी संख्या में पद पुनः रिक्त हो गए।

यह भी पढ़ें – NCP विलय का रास्ता साफ! 80% विधायक तैयार, अजित के करीबी के दावे से मची हलचल, तटकरे बोले- BJP से पूछना पड़ेगा

रिक्त पद निश्चित करने में लगेगा महीना भर का समय

नागपुर सहसंचालक कार्यालय के अंतर्गत नागपुर विवि और गोंडवाना विवि का समावेश है। दोनों विश्वविद्यालयों को मिलाकर अनुदानित महाविद्यालयों की संख्या 196 है। इन महाविद्यालयों में करीब 700 पदों पर नियुक्तियों की उम्मीद है। हालांकि अब तक रिक्त पदों की संख्या निश्चित नहीं की गई है। सहसंचालक कार्यालय के सूत्रों के अनुसार पद निश्चित करने में करीब महीने भर का समय लगेगा।

इसके बाद ही अगली प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। अनुदानित महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में प्राध्यापक भर्ती के इस निर्णय का शैक्षणिक क्षेत्र में स्वागत किया गया है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया यूजीसी की नियमावली के अनुरूप ही संचालित की जानी चाहिए तथा राज्य सरकार द्वारा उसमें कोई एकतरफा बदलाव नहीं किया जाना चाहिए।

  • नवभारत लाइव पर नागपुर से दिनेश टेकाड़े की रिपोर्ट

Maharashtra assistant professor recruitment 2026 nagpur gondwana university 700 posts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 14, 2026 | 01:56 PM

Topics:  

  • Career News
  • Nagpur News
  • New Education Policy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.