राजस्थान में मेडिकल ऑफिसर के लिए निकली भर्तियां, 1200 से ज्यादा पदें है खाली, जल्दी करें अप्लाई
RUHS MO Recruitment 2024 - राजस्थान यूनिवर्सिटी आफ हेल्थ साइंसेज ने मेडिकल ऑफिसर के लिए भर्तियां निकाली है। इस भर्ती के द्वारा मेडिकल फील्ड के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी अपॉर्च्युनिटी उपलब्ध करायी है, तो जल्दी करें अप्लाई।
- Written By: प्रिया जैस
मेडिकल जॉब (सौजन्य-पिनटरेस्ट)
नई दिल्ली: मेडिकल फील्ड में काम कर रहे और काम की तलाश में युवाओं के लिए एक नई भर्तियां आई है, जिसके जरिए मेडिकल फील्ड से जुड़े युवा इसके लिए अप्लाई कर सकते है। ये नौकरी राजस्थान में निकली है, जहां इसकी योग्यता पर खरे उतरने वाले आवेदकों इस पद के लिए आवेदन कर सकते है।
ये भर्तियां राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने निकाली है, इसके तहत मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्तियां की जाएगी। इसके लिए पहले ही एक शॉर्ट नोटिस जारी किया गया था। उस नोटिस में इस भर्ती से संबंधित जानकारी दी गई थी।
बता दें कि इस पद पर आवेदन के लिए आवेदन लिंक 11 सितंबर को खुल चुकी है। जिस पर इच्छुक उम्मीदवार अप्लाई कर सकते है। इसके साथ ही भर्ती से जुड़ी सभी जरुरी जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध हो गई है। जिसे आवेदक जाकर देख सकते है, और भर्ती से संबंधित जरुरी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान प्रोटेक्शन ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन जल्द होंगे शुरू, अभी चेक करें जरूरी डॉक्यूमेंट्स
राजस्थान में असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर के 281 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
राजस्थान हाईकोर्ट में बंपर भर्ती, 5670 पदों के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
Rajasthan Police Recruitment 2025: राजस्थान में कॉन्स्टेबल के 9617 पदों पर होंगी भर्तियां, इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन
आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट
राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज द्वारा इस नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट ruhsraj.org.पर विजिट करना होगा। यहां आपको इस भर्ती से संबंधित शॉर्ट नोटिस भी देखने मिलेगा। इसमें दी गई जानकारी के अनुसार इस भर्ती के जरिए मेडिकल ऑफिसर के लिए कुल 1220 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।
राजस्थान यूनिवर्सिटी आफ हेल्थ साइंसेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको इसके बारे में अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट्स पाने के लिए समय-समय पर आवेदक विजिट कर सकते है। ध्यान रहें आवेदन की आखिरी तारी 1 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
अप्लाई करने के लिए पात्रता
राजस्थान यूनिवर्सिटी आफ हेल्थ साइंसेज द्वारा मेडिकल ऑफिसर की भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस डिग्री होना जरुरी है। अगर आयु सीमा की बात करें तो इस पद के लिए आयु सीमा 22 साल से 45 साल तक निर्धारित की गई है।
कब होगी परीक्षा
राजस्थान यूनिवर्सिटी आफ हेल्थ साइंसेज द्वारा मेडिकल ऑफिसर की भर्ती के लिए चयन परीक्षा द्वारा किया जाएगा। इसकी परीक्षा की तारीख 10 नवंबर 2024 है।
यह भी पढ़ें- 10वीं पास स्टूडेंटस के लिए भारतीय रेलवे ने निकाली नौकरी, बिना इंटरव्यू के होगा सिलेक्शन
कैसे करें रजिस्ट्रेशन
- इस पद के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- यहां ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद पूछी गई जानकारी सही से भरें।
- जानकारी भरने के बाद पूछे गए दस्तावेज सही से स्कैन करके अपलोड करें और फीस भर दें।
- आवेदन पूरा होने के बाद उसे सब्मिट कर दें।
यह भी पढ़ें- रिसर्चर्स के लिए आई नई सुविधा, कोहली फेलोशिप के जरिए हर महीने मिलेंगे 2500 यूरो
