राजस्थान में असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर के 281 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Rajasthan Assistant Agriculture Engineer Recruitment 2025: राजस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे युवकों के लिए खुशखबरी है। राज्य में असिस्टेंट अग्रीकल्चर एंजीनियर पद के लिए 281 वेकेंसी निकाली गई है।
- Written By: प्रीति शर्मा
राजस्थान असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर भर्ती 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
RPSC AAE Recruitment 2025: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर (AAE) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आप इस पद ऑनलाइन आवेदन की तिथि 28 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
राजस्थान में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य में असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर के पदों पर 281 भर्ती निकली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन के लिए न्यूनतम आयु
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर 2025 की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार आवेदन की तिथि 28 जुलाई 2025 है और 26 अगस्त 2025 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
IIT Dhanbad Recruitment 2026: जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के पदों पर निकली भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन
ONGC GET Recruitment 2026: ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, 17 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
UIDAI Aadhaar Recruitment 2026: आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के 419 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
Hansraj College Recruitment: हंसराज कॉलेज में JRF और Project Associate-I की भर्ती, ₹37,000 तक मिलेगी फेलोशिप
इंजीनियर की डिग्री है अनिवार्य
राजस्थान में असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि में बीएससी या बीएससी (बागवानी) ऑनर्स की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का ज्ञान होना चाहिए। साथ ही राजस्थानी संस्कृति की बुनियादी समझ होनी चाहिए।
राजस्थान के असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर पद के लिए लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण द्वारा चयन किया जाएगा। अभ्यर्थी को इन तीजों परीक्षाओं का पास करना होगा तभी वे असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर पद के लिए नियुक्ति पा सकेंगे।
यह भी पढ़ें:- उत्तर प्रदेश में एलटी ग्रेड शिक्षकों के लिए सुनहरा अवसर, 7466 पदों पर आवेदन शुरू
आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले उम्मीदवार को राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होमपेज पर असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर भर्ती 2025 की लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब खुद को रजिस्टर करना होगा और फिर लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के बाद आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी को भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन करने के बाद उसकी एक प्रति अपने पास सुरक्षित जरूर रखें।
अगर आप सामान्य, ओबीसी, एमबीसी वर्ग से हैं तो आवेदन शुल्क 600 रुपए है। नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी/एसटी वर्ग के लिए यह फीस 400 रुपए है। बता दें कि आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
