RRB Grade 3 Result: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 6055 पदों के लिए टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया
RRB Technician Grade 3 Result : रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब मेरिट लिस्ट, कटऑफ और स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी (फोटो - गूगल इमेज)
Railway Technician Result : रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है।
जिन उम्मीदवारों ने 6, 9 और 10 मार्च 2026 को आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में हिस्सा लिया था, वे अब अपने संबंधित आरआरबी जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड ने मेरिट लिस्ट, जोन वाइज कटऑफ और स्कोरकार्ड भी जारी कर दिए हैं। इस भर्ती परीक्षा में देशभर से 15 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।
टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी
उम्मीदवार रिजल्ट चेक करने के लिए अपने आरआरबी जोन की वेबसाइट पर जाएं और “Technician Grade III Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड करें और Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें। जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर मेरिट लिस्ट में शामिल है, उन्हें अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Hydrogen Train Fare: क्या वंदे भारत से महंगी है हाइड्रोजन ट्रेन? जानिए टिकट के दाम, रूट और इसकी खूबियां
Explainer: न कोयला, न डीजल, न बिजली का तार; फिर कैसे खुद करंट पैदा कर दौड़ती है हाइड्रोजन ट्रेन? जानें सबकुछ
NTA Recruitment 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में ग्रुप A और B पदों पर भर्ती, 2.09 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी
UKPSC Vacancy 2026: उत्तराखंड में टैक्स और राजस्व निरीक्षक के 29 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, नॉर्मलाइज्ड स्कोर, क्वालिफाइंग स्टेटस और दस्तावेज सत्यापन पात्रता जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें।
ये खबर भी पढ़ें : UP B.Ed प्रवेश परीक्षा कल, 68 केंद्रों पर 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; जानें ये जरूरी गाइडलाइन
आरआरबी की वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित केंद्र पर सभी मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल पर दस्तावेजों की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी। दस्तावेज सत्यापन के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से भारतीय रेलवे के विभिन्न तकनीकी विभागों में टेक्नीशियन ग्रेड III के कुल 6,055 पद भरे जाएंगे। इनमें इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, वर्कशॉप, कैरिज एंड वैगन, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, फिटर, वेल्डर और मशीनिस्ट जैसे कई तकनीकी पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़े नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आरआरबी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
