

RRB ALP Recruitment Update: आरआरएलबी यानी रेलवे भर्ती बोर्ड ने एएलपी की पदों की संख्या में संशोधन करते हुए 10 हजार से ज्यादा और भर्तियां निकाली है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार भुवनेश्वर, बिलासपुर और सिकंदराबाद आरआरबी में नौकरियों का संशोधन किया गया है। इन नई भर्तियों के लिए सभी उम्मीदवार 14 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2025 को लेकर नया संशोधन नोटिस जारी किया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने सीईएन नंबर 01/2025 के तहत जारी भर्ती में कुछ रिक्तियों की संख्या बढ़ा दी है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार खाली पदों की संख्या 10,970 कर दी है।
दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड ने 12 अप्रैल 2025 को एएलपी भर्ती का जो नोटिफिकेशन जारी किया था। उसमें पहले 11,127 पदों की घोषणा की गई थी। वहीं बोर्ड द्वारा जारी किए गए नए नोटिफिकेशन में भुवनेश्वर, बिलासपुर और सिकंदराबाद आरआरबी की खाली पदों की संख्या बढ़ाई गई है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में लिखा गया है, कि 12 अप्रै 2025 को जारी नोटिस में पूरे भारतीय रेलवे में एएलपी के 9,970 खाली पदों का ऐलान किया गया है। खाली पदों की संख्या कुछ आरआरबी में संशोधित की गई है।
रेलवे बोर्ड द्वारा संशोधित नोटिस के तहत भुवनेश्वर आरआरबी में कुल खाली पदों की संख्या 928 से बढ़ाकर 1,355 कर दी गई है। वहीं बिलासपुर आरआरबी में कुल खाली पदों की संख्या 568 से बढ़ाकर 1,068 हो गई है। जबकि सिकंदराबाद आरआरबी में कुल खाली पदों की संख्या को बढ़ाकर 533 से 606 कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड द्वारा बाकी की 17 आरआरबी के खाली पदों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
रेलवे भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आरआरबी भर्ती आवेदन की अंतिम तारीख 14 जून 2026 तय की गई है। जबकि आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तारीख 16 जून 2026 है। इसके बाद उम्मीदवारों को 17 जून से 26 जून 2026 तक आवेदन फॉर्म में सुधार लाने का मौका दिया जाएगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यू वर्ग के लिए आवेदन फीस 500 रुपये होगी। जबकि एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
सभी उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले RRB ALP Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन करके अपनी सभी जानकारी भरनी होगी। आवेदन फॉर्म भरने के बाद संबंधित जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। आवेदन शुल्क भरने के बाद फॉर्म में भरी गई जरूरी जानकारी को अच्छी तरह से जांच कर आखिर में सबमिट का बटन दबाना होगा।