Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Hydrogen Train Fare: क्या वंदे भारत से महंगी है हाइड्रोजन ट्रेन? जानिए टिकट के दाम, रूट और इसकी खूबियां

Hydrogen Train Fare: भारत की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन की शुरुआत रेलवे के साफ और ज्यादा सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन की तरफ बड़े कदम का हिस्सा है। वहीं, किराया भी एक कप चाय की कीमत से कम है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jul 17, 2026 | 02:20 PM

हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाते पीएम मोदी, (सोर्स- IANS)

Follow Us
Follow Us:

Hydrogen Train Ticket Price: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 17 जुलाई को भारत की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ग्रीन पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दिशा में देश के सफर में एक बड़ा मील का पत्थर है। स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बनाई गई यह ट्रेन हरियाणा में नॉर्दर्न रेलवे के जींद-सोनीपत सेक्शन पर चलेगी, जिससे भारत उन कुछ चुनिंदा देशों में से एक बन जाएगा जो हाइड्रोजन से चलने वाली पैसेंजर रेल सर्विस शुरू कर रहे हैं।

इस प्रोजेक्ट से फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता कम करते हुए साफ-सुथरी रेल यात्रा का रास्ता बनने की उम्मीद है। देश की पहली हाइड्रोन ट्रेन की टिकट की कीमत कितन है, ट्रेन कहां से चलेगी और यह आम ट्रेनों से कैसे अलग है? आइए यहां सबकुछ विस्तार से जानते हैं।

हाइड्रोजन ट्रेन का टिकट कितना महंगा?

नई लॉन्च हुई हाइड्रोजन ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत इसका सस्ता किराया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, किराया 5 रुपये से शुरू होता है, जबकि टिकट की ज्यादा से ज्यादा कीमत 25 रुपये रखा गया है, जो तय की गई दूरी पर निर्भर करता है। पहली सर्विस में सवार होने वाले लोगों ने 5 रुपये वाले टिकट खरीदे।

सम्बंधित ख़बरें

Hydrogen Train: पीएम मोदी ने हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Explainer: न कोयला, न डीजल, न बिजली का तार; फिर कैसे खुद करंट पैदा कर दौड़ती है हाइड्रोजन ट्रेन? जानें सबकुछ

चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO

स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO

पहली हाइड्रोजन ट्रेन का रूट क्या होगा?

भारत की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन हरियाणा में नॉर्दर्न रेलवे के जींद-सोनीपत सेक्शन पर चलेगी। यह ट्रेन जींद जंक्शन और सोनीपत के बीच चलेगी और रास्ते में कई स्टेशनों से गुजरेगी, जिनमें शामिल हैं-

  • जींद सिटी
  • पांडू पिंडारा
  • ललित खेड़ा हॉल्ट
  • भंभेवा
  • ईसापुर खेरी हॉल्ट
  • बुटाना हॉल्ट
  • खंदराई हॉल्ट
  • रबरा हॉल्ट
  • लाठ
  • मोहना
  • बरवासनी हॉल्ट
  • सोनीपत

दुनिया की सबसे पावरफुल हाइड्रोजन ट्रेन

यह ट्रेन पूरी तरह से स्वदेशी और हाइड्रोजन फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी पर आधारित है। जिसमें हाइड्रोजन और हवा से प्राप्त ऑक्सीजन से बनी बिजली से ट्रेन चलती है। वहीं सबसे खास बात यह है कि इस ट्रेन से सिर्फ पानी का भाप उत्सर्जित होता है। 32,000 हार्सपावर के साथ यह दुनिया की सबसे पावरफुल हाइड्रोजन टेन है। इसके अलावा 10 कोचों के साथ यह दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन है।

वहीं, एक साथ कुल 2,600 यात्रियों की क्षमता के साथ यह दुनिया की सबसे यात्री क्षमात वाली हाइड्रोजन ट्रेन है। इसे अधिकतम 110 किमी/घंटा की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन शुरुआती तौर पर यह 75 किमी/घंटा की गति से चलेगी।

यह भी पढ़ें: Explainer: न कोयला, न डीजल, न बिजली का तार; फिर कैसे खुद करंट पैदा कर दौड़ती है हाइड्रोजन ट्रेन? जानें सबकुछ

सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन की दिशा में अहम कदम

भारत की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन की शुरुआत इंडियन रेलवे के साफ और ज्यादा सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन की तरफ बड़े कदम का हिस्सा है। इस प्रोजेक्ट से जींद में देश की सबसे बड़ी रेलवे हाइड्रोजन स्टोरेज और रीफ्यूलिंग फैसिलिटी भी बनी है, जिसमें लगभग 3,000 किलोग्राम हाइड्रोजन स्टोर करने की क्षमता है। सरकार के मुताबिक, इस फैसिलिटी को इंटरनेशनल लेवल पर माने गए सेफ्टी स्टैंडर्ड के हिसाब से बनाया गया है और इसका इंडिपेंडेंट सेफ्टी असेसमेंट किया गया है।

India first hydrogen train started from today know fare and route

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2026 | 02:20 PM

Topics:  

  • green hydrogen
  • Indian Railway
  • Indian Railway News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.