राइट्स लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर के 400 पदों पर हो रही भर्ती, तुरंत करें अप्लाई
RITES Vacancy 2025: राइट्स लिमिटेड ने विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों में असिस्टेंट मैनेजर के 400 पदों के लिए भर्ती निकाली है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 25 दिसंबर 2025 तक चलेंगे।
- Written By: प्रीति शर्मा
राइट्स भर्ती (सौ. सोशल मीडिया)
RITES Recruitment 2025: राइट्स लिमिटेड ने इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्रों में असिस्टेंट मैनेजर के कुल 400 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 25 नवंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं। सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, धातुकर्म, रसायन, आईटी, खाद्य प्रौद्योगिकी और फार्मा में भर्ती की जा रही हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 25 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
राइट्स में क्षेत्रवार भर्तियां की जाएंगी जिसमें उत्तर क्षेत्र में 149, पूर्वी में 97, पश्चिमी में 92 और दक्षिण क्षेत्र में 62 पद शामिल हैं। इस भर्ती में सिविल 120, इलेक्ट्रिकल 55, मैकेनिकल 150, अनुसूचित जनजाति 10, मेटलर्जी 26, रासायनिक 11, आईटी 14, फूड टेक्नोलॉजी 12 और फार्मा में 2 पद रिक्त हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन राइट्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सकते हैं।
इन पदों पर आवेदन की आयु सीमा 25 दिसंबर 2025 तक अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। वहीं ओबीसी को 3 साल और एससी/एसटी को 5 साल तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल तक आयु सीमा में छूट मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर बड़ा फैसला: अब पवित्र पोर्टल से होगी तैनाती, पुराने शिक्षकों को राहत
IGNOU के छात्रों की चमकेगी किस्मत, 12 लाख तक के पैकेज वाली नौकरी पाने का सुनहरा मौका!
NMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
HPRCA Recruitment 2026: हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
पद के लिए योग्यता
भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद कम से कम 2 साल को अनुभव होना चाहिए। प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, शिक्षण या पीएचडी रिसर्च का अनुभव इसमें शामिल नहीं होगा। पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पूर्णकालिक स्नातक डिग्री रखी गई है। सभी इंजीनियरिंग शाखाओं में संबंधित विषय में ग्रेजुएशन जरूरी है। वहीं फार्मा के लिए फार्मेसी में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें:- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे होगा सिलेक्शन
कितना है आवदेन शुल्क
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 600 रुपए शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस के लिए 300 रुपये शुल्क निर्धारित है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा। आवेदन के बाद लिखित परीक्षा 11 जनवरी 2026 को होगी। लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर है।
कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rites.com पर जाएं।
- होम पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगिन करें और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद अपने दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और आवेदन की एक प्रति अपना पास रखें।
