-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Uicl Recruitment 2025 For Various Post Know Full Details Here
यूरेनियम कॉर्पोरेशन में 10वीं पास युवा कर सकते हैं नौकरी, जानें भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी
- Written By: प्रीति शर्मा
UICL Recruitment 2025: यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तो 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरु होगी और पूरे महीने चलेगी।

यूरेनियम कॉर्पोरेशन कंपनी भर्ती (सौ. फ्रीपिक)
UICL Jobs 2025: यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UICL) ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। कंपनी में माइनिंग मेट, वाइंडिंग इंजन ड्राइवर, बॉयलर कम कंप्रेसर ऑपरेटर सहित कई पदों पर वैकेंसी निकाली है. जिसके लिए आधिकारिक सूचना जारी की जा चुकी है। इसके लिए आवेदन उम्मीदवार 1 दिसंबर 2025 से कर सकेंगे।
लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। जिसमें 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 है। दिसंबर के पूरे महीने फॉर्म भरे जाएंगे। इस भर्ती के तहत कुल 107 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास क्लास 10वीं का प्रमाण पत्र और संबंधित क्षेत्र का अनुभव प्रमाण पत्र होना जरूरी है। इसके अलावा आपके पास संबंधित काम का अनुभव भी होना जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
Govt Jobs 2026: 10वीं पास से ग्रेजुएट्स तक के लिए सुनहरा मौका! रेल्वे 5 विभागों में 12,000+ सरकारी भर्तियां
HPPSC Recruitment: हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारियों के लिए आवेदन शुरू
ISRO VSSC Apprentice Recruitment: बिना परीक्षा मिलेगी अप्रेंटिसशिप, ग्रेजुएट, डिप्लोमा उम्मीदवारों के लिए मौका
NICL Assistant Recruitment 2026: नेशनल इंश्योरेंस में 500 असिस्टेंट पदों पर भर्ती, ₹53,000 शुरुआती सैलरी
आवेदन करने की उम्र सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा पद के अनुसार तय की गई है। माइनिंग मेट के लिए उम्मीदवारों की उम्र अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। वाइंडिंग इंजन ड्राइवर के लिए उम्र 32 साल और बॉयलर कम कंप्रेसर ऑपरेटर के लिए अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए।
इसके साथ ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी। अगर आप ओबीसी वर्ग से हैं तो 3 और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट मिलेगी।
यह भी पढ़ें:- ओरिएंटल इंश्योरेंस में ग्रेजुएट उम्मीदवारों की बंपर भर्ती, 1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में होगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। उसके बाद ट्रेड टेस्ट ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू लिया जाएगा। सभी चरणों के प्रदर्शन के आधार पर ही अंतिम मेरिट लिस्ट की सूची तैयार की जाएगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए शुल्क 500 रुपए है। वहीं, एससी, एसटी और महिला वर्ग के लिए शुल्क में छूट दी गई है।
कितनी होगी सैलरी
इस भर्ती पर हर पद के लिए अलग-अलग वेतन तय किए गए हैं। माइनिंग मेट के लिए 29190 रुपए से 45480 रुपए तक प्रति माह सैलरी दी जाएगी। वाइंडिंग इंजन ड्राइवर को 28790 रुपए से 44850 रुपए तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा बॉयलर कंप्रेसर ऑपरेटर को 28390 रुपए से 44230 रुपए तक सैलरी मिलेगी।
Uicl recruitment 2025 for various post know full details here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वाघोली के लिए बड़ी खुशखबरी: PMRDA की 23 करोड़ की जलापूर्ति योजना का पानी पहुंचा WTP, टैंकरों से मिलेगा छुटकारा
Jul 19, 2026 | 04:18 PMसरकारी अस्पताल में ही रहेंगे सोनम वांगचुक, हाईकोर्ट ने पत्नी गीतांजलि की याचिका की खारिज
Jul 19, 2026 | 04:16 PMरोज 1 करोड़ 20 लाख लीटर पानी की जरूरत! डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से ठाणे में गहरा सकता है जल संकट
Jul 19, 2026 | 04:14 PMजिस कॉलेज में पढ़ने का था सपना, वहीं सिक्योरिटी गार्ड बनकर कर रहा नौकरी; युवक की कहानी सुन भावुक हुए लोग
Jul 19, 2026 | 04:11 PM37 साल बाद ‘नाचे नागिन गली-गली’ पर थिरकीं मीनाक्षी शेषाद्रि, फैंस की फरमाइश पर किया डांस
Jul 19, 2026 | 04:08 PMगोंदिया में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 मामलों में संदिग्ध बैंक खातों पर केस दर्ज
Jul 19, 2026 | 04:06 PMWest Bengal Politics: NCPI में 20 सांसदों के विलय पर लगी मुहर, पार्टी ने जारी की आधिकारिक लिस्ट
Jul 19, 2026 | 04:04 PMवीडियो गैलरी

मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है? पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 03:03 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरा नागपुर, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- VIDEO
Jul 19, 2026 | 02:26 PM
राम मंदिर, चंदा और जांच… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक साथ उठाए कई बड़े सवाल-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:46 PM
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:30 PM
कोबरा बना मौत का हथियार! मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची ऐसी साजिश, जानकर कांप उठेगी रूह- VIDEO
Jul 19, 2026 | 12:50 PM
‘देश का युवा नहीं भूलेगा’… सोनम वांगचुक मामले पर इकरा हसन का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 19, 2026 | 11:52 AM














