राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में निकली कई भर्तियां, आवेदन से पहले जरूर चेक करें डिटेल्स
RSPCB Recruitment 2025: राजस्थान प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड में भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। राज्य में जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर और जूनियर एनवायरमेंट इंजीनियर के पद पर भर्ती निकली है।
- Written By: प्रीति शर्मा
राजस्थान भर्ती 2025 (सौ. फ्रीपिक)
RSPCB Recruitment 2025 Notification: राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर (JSO) और जूनियर एनवायरमेंट इंजीनियर (JEE) के कुल 100 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। राज्य में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह बेहतर अवसर है। जहां आपको साइंस या इंजीनियरिंग बैकग्राउंड और पर्यावरण से जुड़े क्षेत्र में करियर बनाने का मौका मिलेगा। इसके लिए उम्मीदवार आवेदन आधिकारिक वेबसाइट environment.rajasthan.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।
राजस्थान में जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर और जूनियर एनवायरमेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 26 नवंबर 2025 से शुरू होगी। वहीं, आवेदन की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2025 तय की गई है। आवेदन करने से पहले जरूरी जानकारी पहले नोटिफिकेशन के जरिए चेक कर लें।
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवा पॉल्यूशन कंट्रोल डिपार्टमेंट वाली वैकेंसी में अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती में जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर के 27 पद और जूनियर एनवायरमेंट इंजीनियर के 73 पद रिक्त हैं।
सम्बंधित ख़बरें
प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, बिना UGC NET भी बन सकते हैं सरकारी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, जानें प्रक्रिया
ISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 24 जुलाई तक करें आवेदन
UPSSSC Auditor Recruitment 2026: यूपी में 1829 ऑडिटर और सहायक लेखाकार पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
कितनी होनी चाहिए आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर तय की जाएगी। राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और महिला उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में 5 से 10 साल तक की छूट भी मिलेगी।
यह भी पढ़ें:- गुजरात में ग्रेजुएट्स के लिए 426 पदों पर भर्ती का ऐलान, बिना इंटरव्यू के होगा सलेक्शन
बता दें कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी। परीक्षा में कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा। अगर आप गलत उत्तर देते हैं तो 1 अंक काटा जाएगा। परीक्षा का समय 1 घंटे 30 मिनट तय किया गया है।
कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले राज्य की आधिकारिक वेबसाइट environment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब रिक्रूटमेंट सेक्शन में संबंधित भर्ती के लिए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर जाएं।
- अपना ईमेल, नाम, मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें।
- पंजीकरण करने के बाद लॉगिन करें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म दोबारा चेक करें।
- अंत में आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें और इसकी एक प्रति सुरक्षित रखें।
पद के लिए योग्यता
जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवारों के पास केमिस्ट्री, मृदा विज्ञान या पर्यावरण विज्ञान में एमएससी की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं जूनियर एनवायरमेंटल इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवारों के पास बीई, बीटेक, एमटेक या एमई की डिग्री होना अनिवार्य है।
