LIC HFL में जूनियर असिस्टेंट के 180 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

LIC HFL Recruitment 2026 : LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने जूनियर असिस्टेंट के करीब 180 पदों पर भर्ती निकाली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अच्छी सैलरी का मौका पा सकते हैं।
LIC HFL invites applications for 180 Junior Assistant posts; graduates can apply online.
LIC HFL की तस्वीर (सोर्स - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

Junior Assistant Vacancy : अगर आप ग्रेजुएशन कर चुके हैं और एक अच्छी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए शानदार मौका सामने आया है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत करीब 180 पद भरे जाएंगे।

खास बात यह है कि देश के किसी भी राज्य के उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है, जिससे उम्मीदवार घर बैठे ही आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।

LIC HFL में 180 जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है। साथ ही कम से कम 55% अंक होना अनिवार्य है। उम्र सीमा 21 से 30 साल के बीच रखी गई है और बेसिक कंप्यूटर नॉलेज भी जरूरी है।

चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी और उसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। दोनों चरणों को पास करने के बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा।

उम्मीदवारों को सालाना लगभग 4.5 से 5 लाख का पैकेज

सैलरी की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को सालाना लगभग 4.5 से 5 लाख रुपये का पैकेज मिल सकता है। इसके अलावा कई तरह के भत्ते भी दिए जाएंगे, जिससे कुल आय और बेहतर हो जाती है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को LIC Housing Finance की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां Careers सेक्शन में जाकर आवेदन फॉर्म भरना है, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं और अंत में फॉर्म सबमिट करना होगा। यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है जो बैंकिंग या फाइनेंस सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com