Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंंजाब 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 91 फीसदी स्टूडेंट पास, हरसिरत कौर ने किया टॉप

पंजाब बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट अपना रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in, indiaresults.com और punjab.indiaresults.com पर देख सकते हैं।

  • By यतीश श्रीवास्तव
Updated On: May 14, 2025 | 05:32 PM

पंजाब 12वीं बोर्ड का रिजल्ट

Follow Us
Close
Follow Us:

पंजाब 12वींं बोर्ड परीक्षा परिणाम: पंजाब 12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। पंजाब माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस बार इंटरमीडिएट परीक्षा में 91 फीसदी विद्यार्थियों को सफलता मिली है। कैंडिडेट अपना परीक्षा परिणाम pseb.ac.in, indiaresults.com और punjab.indiaresults.com पर जाकर देख सकते हैं।

पंजाब बोर्ड की ओर से 12वीं की परीक्षा 19 फरवरी से 4 अप्रैल तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें लगभग 2.65 लाख छात्रों ने भाग लिया था। काफी दिनों से स्टूडेंट रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। इस बार भी लड़कियों का परीक्षाफल ज्यादा बेहतर रहा है।

कैंडिडेट ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • फिर कक्षा 12वीं के नतीजे के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉग इन करें और रोल नंबर आदि जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
  • अपने रिजल्ट की अच्छे से जांच करें।
  • रिजल्ट को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

हरसिरत कौर ने मारी बाजी

पंजाब बोर्ड की 12वीं कक्षा में हरसिरत कौर ने बाजी मार ली है। हरसिरत ने प्रदेश टॉप किया है। उसने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। हरसिरत बरनाला की रहने वाली हैं। फिरोजपुर की मनवीर कौर हैं जिन्होंने 498 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं मानसा की अर्श ने भी 500 में से 498 अंक हासिल दूसरा स्थान हासिल किया है।

लड़कियां फिर लड़कों से आगे

इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार 2,65,388 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 2,41,506 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 12वीं कक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.00 प्रतिशत रहा। इसमें लड़कियों ने बार फिर लड़कों से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है। परीक्षा में शामिल 1,24,229 लड़कियों में से कुल 1,17,175 सफल हुई हैं वहीं कुल 1,41,156 लड़कों में से 1,24,328 लड़कों पास हुए हैं। ट्रांसजेंडर वर्ग में तीन स्टूडेंट थे और तीनों ने ही परीक्षा पास कर ली है।

पिछले साल से 2 फीसदी कम रहा रिजल्ट

पंजाब बोर्ड परीक्षा का परिणाम पिछले साल की तुलना में 2 फीसदी कम रहा है। 2024 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.04% दर्ज किया गया था। जबकि इस बार 91 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। इस बार 12वीं में कुल 2,41,506 पास हुए हैं जबकि 5950 फेल हुए हैं। 17844 छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

राजस्थान के युवाओं के लिए खुशखबरी! कृषि विभाग में सरकारी अफसर बनने का मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

एमपी सहकारी बैंक में निकली 313 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएशन पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 4 हजार से ज्यादा पद खाली, इस तरह करें आवेदन

अमृतसर में सरपंच जरमल सिंह की हत्या का आरोपी गैंगस्टर एनकाउंटर में ढेर

Punjab 12th board exam result out 91 percent student pass check on pseb official website

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2025 | 04:58 PM

Topics:  

  • Board Exam Result
  • Career News
  • Punjab News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.