अमृतसर में सरपंच जरमल सिंह की हत्या का आरोपी गैंगस्टर एनकाउंटर में ढेर
Tarn Taran Encounter: तरनतारन पुलिस ने सरपंच जरमल सिंह हत्याकांड के आरोपी हरनूर सिंह उर्फ नूर को मुठभेड़ में मार गिराया। नूर अमृतसर देहाती का निवासी था। भिखीविंड क्षेत्र में गोलीबारी में मारा गया।
- Written By: रंजन कुमार
घटनास्थल और पुलिस अधिकारी।
Amritsar Encounter News: अमृतसर में पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच की हत्या में शामिल आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। मंगलवार को तरन तारन के नजदीक पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक गैंगस्टर मारा गया। भिखीविंड में पूहला के पास पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़ में एक गैंगस्टर मारा गया है। यह कार्रवाई AGTF और CIA तरनतारन के ज्वाइंट ऑपरेशन में हुई, जहां पुलिस ने सुर सिंह से पूहला की तरफ आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
उस गैंगस्टर की चलाई गोली पुलिस पार्टी के एक जवान को लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने से कर्मचारी बच गया। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अफरादी और प्रभ का करीबी था हरनूर
मारे गए बदमाश की पहचान हरनूर सिंह उर्फ नूर के रूप में हुई है। उसे अफरीदी और प्रभ दासूवाल का करीबी बताया जा रहा। DIG स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि बल्टोहा के सरपंच जरमल सिंह को मारने वाला गैंगस्टर अफरीदी और प्रभ दासूवाल का साथी बताया जा रहा है, जिसे AGTF और CIA स्टाफ तरनतारन ने जॉइंट सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में उपराष्ट्रपति से ABVP प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, शिक्षा, छात्र हित और राष्ट्र निर्माण पर हुई चर्चा
भाजपा नेता के क्लीनिक पर पेट्रोल बम से हमला, पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने ली जिम्मेदारी
CM भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, 1 जुलाई से महिलाओं के खातों में आएंगे 3,000 रुपये
Punjab Police Gangster Module: अमृतसर मर्डर और बटाला कांड से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 विदेशी हथियार बरामद
यह भी पढ़ें: ड्रोन से पिस्तौल-हेरोइन भेजता था पाकिस्तान, अमृतसर पुलिस ने 5 पकड़े, ISI की साजिश नाकाम
शादी समारोह में हुई थी सरपंच की हत्या
आम आदमी पार्टी के नेता और सरपंच जरमल सिंह की 4 जनवरी को एक शादी समारोह में हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक तरनतारन जिले के वलटोहा गांव के रहने वाले सिंह अमृतसर में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, तभी कुछ हमलावरों ने उन्हें बहुत करीब से गोली मार दी।
एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरमन भी निशाने पर थे। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकाउंटर में मारे जाने वाले हरनूर सिंह नूर का भी हरमन सेखों के मामले में हाथ है। सरपंच जरमल सिंह की रेकी की सारी जिम्मेदारी प्रभ दासूवाल ने नूर को सौंप रखी थी।
