बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, 30 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
Exam Special Trains : बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने 16 और 17 जून को 30 से अधिक परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है।
- Written By: हितेश तिवारी
पुलिस भर्ती परीक्षा स्पेशल ट्रेन (फोटो - गूगल इमेज)
पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। परीक्षा के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और यात्रा संबंधी परेशानियों को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है।
रेलवे ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए 16 और 17 जून 2026 को 30 से अधिक परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इस कदम का उद्देश्य अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना और सामान्य ट्रेनों पर बढ़ने वाले अतिरिक्त दबाव को कम करना है।
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 30 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा के पहले चरण में 14 जून 2026 को भी विशेष ट्रेनों का सफल संचालन किया गया था। उस दिन कुल 19 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं, जिनमें दानापुर मंडल ने 12 और समस्तीपुर मंडल ने 7 विशेष ट्रेनों का संचालन किया था।
सम्बंधित ख़बरें
ISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 24 जुलाई तक करें आवेदन
UPSSSC Auditor Recruitment 2026: यूपी में 1829 ऑडिटर और सहायक लेखाकार पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Railway Scouts and Guides Quota Recruitment 2026: सेंट्रल रेलवे में 12 पदों पर भर्ती, 12 अगस्त तक करें आवेदन
इन ट्रेनों के माध्यम से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में मदद मिली। रेलवे का कहना है कि पहले चरण में मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद दूसरे चरण में ट्रेनों की संख्या और बढ़ाई गई है ताकि अधिक से अधिक उम्मीदवारों को सुविधा मिल सके।
ये खबर भी पढ़ें : UP B.Ed Result 2026 जारी, अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं टॉपर; 4 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को मिली रैंक
स पहल से उम्मीदवारों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद
भर्ती परीक्षाओं के दौरान रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अचानक यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे उम्मीदवारों को कई बार यात्रा में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है।
अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन का समय और प्लेटफॉर्म की जानकारी जरूर जांच लें। साथ ही एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र अपने साथ रखें तथा समय से पहले स्टेशन पहुंचें। रेलवे की इस पहल से हजारों उम्मीदवारों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है और वे बिना अनावश्यक तनाव के अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकेंगे।
