Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BTech, MTech और MSc छात्रों के लिए मंत्रालय की फ्री समर इंटर्नशिप, 31 मई तक करें आवेदन

NIELIT Internship 2026 : इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए NIELIT ने समर इंटर्नशिप 2026 शुरू की है। यह 8 हफ्ते का ऑनलाइन प्रोग्राम होगा।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: May 26, 2026 | 04:23 PM

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Close
Follow Us:

Technology Internship : कॉलेज में पढ़ाई कर रहे बीटेक, एमटेक, बीएससी और एमएससी छात्रों के लिए शानदार अवसर सामने आया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान यानी National Institute of Electronics & Information Technology ने समर इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है।

यह 8 सप्ताह का ऑनलाइन इंटर्नशिप प्रोग्राम होगा, जिसे सेमीकंडक्टर और टेक्नोलॉजी से जुड़ी स्किल्स विकसित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। आवेदन प्रक्रिया 31 मई तक जारी रहेगी। यह इंटर्नशिप इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से चलाई जा रही है।

NIELIT ने समर इंटर्नशिप 2026 शुरू की

इंटर्नशिप के दौरान चयनित छात्रों को VLSI चिप डिजाइन, एम्बेडेड सिस्टम, सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी और अन्य तकनीकी विषयों से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी। छात्रों को RTL एवं IP इंटीग्रेशन, सिंथेसिस, फिजिकल डिजाइन, सब-सिस्टम इंटीग्रेशन और डीबग जैसी प्रैक्टिकल चीजों को सीखने का मौका मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

हरियाणा में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

PM YASASVI Scholarship 2026: छात्रों को मिलेंगे 1.25 लाख रुपये तक, जानें कौन कर सकता है आवेदन

हरियाणा ITI एडमिशन 2026 शुरू, 1 लाख सीटों पर मिलेगा मौका; जानें आवेदन प्रक्रिया

UPSSSC में 2759 कृषि पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया

यह पूरी तरह ऑनलाइन प्रोग्राम होगा और इसकी अवधि 5 जून से 31 जुलाई 2026 तक रहेगी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को अधिक से अधिक तकनीकी अनुभव देना है ताकि वे इंडस्ट्री के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें।

ये खबर भी पढ़ें : हरियाणा में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर भरें आवेदन

इस इंटर्नशिप के लिए कुछ शैक्षणिक योग्यताएं भी निर्धारित की गई हैं। बीटेक, एमटेक, बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स और एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स के छात्र आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम, कॉलेज, कोर्स और अन्य जानकारी भर सकते हैं।

अधिक जानकारी और आवेदन के लिए छात्र NIELIT Official Website पर विजिट कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्टिंग और दस्तावेज सत्यापन के बाद इंटर्नशिप में शामिल किया जाएगा।

Nielit summer internship 2026 for btech mtech bsc msc students apply online

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2026 | 04:23 PM

Topics:  

  • Career News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.