NFR Apprentice Recruitment 2026: पूर्वोत्तर रेलवे में 6777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ITI पास करें आवेदन
NFR Vacancy : पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने 6777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। 20 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। 10वीं और ITI पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (फोटो - गूगल इमेज)
NFR Apprentice Jobs : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे आईटीआई पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने वर्ष 2026 के लिए 6777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत रेलवे की विभिन्न कार्यशालाओं, मंडलों और इकाइयों में उम्मीदवारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। भर्ती अभियान के तहत सबसे अधिक 1274 पद लुमडिंग (LMG) मंडल में हैं।
इसके अलावा कठार और तिनधरिया वर्कशॉप में 1103, न्यू बोंगाईगांव और इंजीनियरिंग वर्कशॉप में 881, तिनसुकिया में 860, रंगिया में 750, डिब्रूगढ़ वर्कशॉप में 763, अलीपुरदुआर में 651 और मुख्यालय मालीगांव में 495 पदों पर अप्रेंटिस प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
RBI ग्रेड-बी फेज-2 एडमिट कार्ड जारी, 25 जुलाई की परीक्षा से पहले तुरंत करें डाउनलोड
DU UG एडमिशन 2026, पहली सीट आवंटन सूची आज जारी, 18 जुलाई तक सीट स्वीकार करने का मौका
प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, बिना UGC NET भी बन सकते हैं सरकारी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, जानें प्रक्रिया
ISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
रेलवे ने 6777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली
अधिकांश ट्रेडों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक के साथ पास होना और संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। वहीं मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन (पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी) ट्रेड के लिए उम्मीदवार का भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (PCB) विषयों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है।
साथ ही 10वीं और 12वीं दोनों में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। आवेदन के दौरान सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र और मार्कशीट अपलोड करनी होगी। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को शुल्क से छूट मिलेगी।
ये खबर भी पढ़ें : प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, बिना UGC NET भी बन सकते हैं सरकारी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, जानें प्रक्रिया
20 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे
चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान निर्धारित वजीफा भी मिलेगा। पहले वर्ष 9,600 रुपये प्रति माह, दूसरे वर्ष 10,560 रुपये प्रति माह (10 प्रतिशत वृद्धि के साथ) और तीसरे वर्ष 11,040 रुपये प्रति माह (15 प्रतिशत वृद्धि के साथ) स्टाइपेंड दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को NFR की आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाकर पहले पंजीकरण करना होगा।
इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरना, आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा। शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन पत्र जमा किया जा सकेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन सबमिट करने से पहले सभी जानकारियां अच्छी तरह जांच लें और भविष्य के लिए आवेदन की प्रति सुरक्षित रखें। अभ्यर्थियों के लिए भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का अच्छा अवसर है।
