RBI ग्रेड-बी फेज-2 एडमिट कार्ड जारी, 25 जुलाई की परीक्षा से पहले तुरंत करें डाउनलोड
RBI Grade B Phase 2 Exam Date 2026: RBI ने ऑफिसर ग्रेड-बी फेज-2 परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 25 और 26 जुलाई को होगी।
- Written By: अनन्या तिवारी
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स-AI)
RBI Grade B Phase 2 Exam Date And Admit Card Details: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऑफिसर ग्रेड-बी फेज-2 परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने फेज-1 परीक्षा सफलतापूर्वक पास की थी और अब दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड की जरूरत होगी।
इन 5 आसान स्टेप्स में डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –
- सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर RBI Officer Grade-B Phase-II Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।
25 जुलाई को होगी फेज-2 परीक्षा
RBI इस परिक्षा का फेज-2 डीआर (जनरल) परीक्षा 25 जुलाई 2026 को आयोजित करेगी। वहीं डीईपीआर/डीएसआईएम की फेज-2 परीक्षा 26 जुलाई 2026 को होगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से ऑफिसर ग्रेड-बी के कुल 60 पदों पर भर्ती की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
DU UG एडमिशन 2026, पहली सीट आवंटन सूची आज जारी, 18 जुलाई तक सीट स्वीकार करने का मौका
प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, बिना UGC NET भी बन सकते हैं सरकारी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, जानें प्रक्रिया
CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 24 जुलाई तक करें आवेदन
UPSSSC Auditor Recruitment 2026: यूपी में 1829 ऑडिटर और सहायक लेखाकार पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
एडमिट कार्ड में इन जानकारियों की जरूर करें जांच
RBI ऑफिसर ग्रेड-बी फेज-2 परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दर्ज सभी जानकारियों का मिलान जरूर कर लें। खासतौर पर अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय जैसी जानकारी सही होनी चाहिए। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें DU UG एडमिशन 2026, पहली सीट आवंटन सूची आज जारी, 18 जुलाई तक सीट स्वीकार करने का मौका
परीक्षा केंद्र पर ये दस्तावेज जरूरी
उम्मीदवारों को परीक्षा वाले दिन प्रिंटेड एडमिट कार्ड के साथ एक आईडी प्रूफ भी लेकर जाना होगा। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए परीक्षा से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
