- Hindi News »
- Career »
- Haryana Clerk Recruitment 2026 1265 Posts Online Application Eligibility Selection Process
हरियाणा में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
- Written By: हितेश तिवारी
Haryana Clerk Recruitment 2026 : हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। जिला एवं सत्र न्यायालयों में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

हरियाणा में जिला अदालतों के लिए 1265 क्लर्क पदों पर भर्ती (फोटो - गूगल इमेज)
Haryana Clerk Vacancy : हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। अधीनस्थ न्यायालयों में कर्मचारियों की केंद्रीकृत भर्ती समिति ने क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत राज्य के विभिन्न जिला एवं सत्र न्यायालयों में नियुक्तियां की जाएंगी।
लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर माना जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिससे उम्मीदवार घर बैठे आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी आधिकारिक पोर्टल के जरिए देख सकते हैं।
हरियाणा जिला अदालतों में 1265 क्लर्क पदों पर भर्ती
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
PM YASASVI Scholarship 2026: छात्रों को मिलेंगे 1.25 लाख रुपये तक, जानें कौन कर सकता है आवेदन
हरियाणा ITI एडमिशन 2026 शुरू, 1 लाख सीटों पर मिलेगा मौका; जानें आवेदन प्रक्रिया
UPSSSC में 2759 कृषि पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
स्टूडेंट्स को सीख लेना चाहिए ये 5 जरूरी स्किल्स, नौकरी में अच्छे पैकेज के साथ मिलेगी करियर में तेज ग्रोथ
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ उम्मीदवार को बेसिक कंप्यूटर ज्ञान होना चाहिए। साथ ही 10वीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय का अध्ययन किया होना भी आवश्यक है।
ये खबर भी पढ़ें : PM YASASVI Scholarship 2026: छात्रों को मिलेंगे 1.25 लाख रुपये तक, जानें कौन कर सकता है आवेदन
कई चरणों में की जाएगी चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। इसमें सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), उसके बाद कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा (CPT) और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया होगी। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। आवेदन शुल्क अलग-अलग वर्गों के लिए निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन भरते समय सभी दस्तावेज और जानकारी सही तरीके से दर्ज करें तथा फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें। यह भर्ती सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवकों के लिए बेहतरीन अवसर माना जा रहा है।
Haryana clerk recruitment 2026 1265 posts online application eligibility selection process
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में मानसून से पहले 29 लाख की लागत से साफ होंगे शहर के नाले, जलभराव रोकने के लिए 40 कर्मियों की टीम तैनात
May 26, 2026 | 04:10 PMहरियाणा में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
May 26, 2026 | 04:10 PMसातपुर प्रभाग के नए सभापती समाधान देवरे के सामने समस्याओं का पहाड़, बुनियादी सुविधाओं की किल्लत
May 26, 2026 | 04:08 PMनितेश राणे के होटल में मिलता है ‘मटन’, ‘वर्चुअल कुर्बानी’ वाले बयान पर हाजी अराफात शेख का तीखा पलटवार
May 26, 2026 | 04:06 PMनागपुर: 11वीं में सीटें 1 लाख के पार, पर रजिस्ट्रेशन सिर्फ 22 हजार; सीटें खाली रहने का डर
May 26, 2026 | 04:02 PMबोर टाइगर प्रोजेक्ट के दैत्यगढ़ में भीषण आग से 34.89 हेक्टेयर वन क्षेत्र स्वाहा; दुर्लभ वन संपदा खाक
May 26, 2026 | 03:48 PM‘प्रोजेक्ट गरुड़’ का बड़ा रिकॉर्ड, राहुरी के संस्कार मेटकर ने बनाया भारत का सबसे बड़ा रिमोट कंट्रोल UAV
May 26, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














