-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Neet Ug Counselling From August 14
नीट यूजी अभ्यर्थियों को मिला सुकून, 14 से होगी काउंसलिंग, 23 अगस्त को सीट अलॉटमेंट
- Written By: आकाश मसने
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी काउंसलिंग के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल चेक करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट एमसीसी.निक. इन (mcc.nic.in) पर जाना होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत 14 अगस्त को होगी।

छात्र (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी काउंसलिंग के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल चेक करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट एमसीसी.निक. इन (mcc.nic.in) पर जाना होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत 14 अगस्त को होगी। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होंगे। काउंसलिंग 3 राउंड में की जाएगी और उसके बाद एक स्ट्रे वेकेंसी राउंड का भी आयोजन होगा। नीट यूजी की काउंसलिंग एमसीसी ही कराएगी।
4 चरण में होगी काउंसलिंग
नीट यूजी के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 4 चरण में होगी। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन केवल 3 राउंड के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि स्ट्रे वेकेंसी राउंड पहले से रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए होगा। ऑल इंडिया कोटा सीट, डीम्ड विश्वविद्यालयों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, ईएसआईसी, एएफएमसी, बीएचयू और एएमयू की 15 प्रतिशत सीटों के लिए काउंसिलिंग होगी। नीट यूजी काउंसलिंग में विभिन्न सारी स्टेज होंगी, जिसमें रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और लॉकिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, सीट अलॉटमेंट और रिपोर्टिंग आदि चीजें शामिल हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार पहला काउंसलिंग राउंड 14 अगस्त से 21 अगस्त, 2024 तक चलेगा। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 23 अगस्त 2024 को रिलीज किया जाएगा।
26 जुलाई को हुए थे नतीजे जारी
जानकारी के लिए बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 26 जुलाई को नीट यूजी 2024 का रिवाइज्ड फाइनल रिजल्ट जारी किया गया था। साथ ही आंसर सीट भी वेबसाइट पर डाल दी थी। जारी किए गए रिजल्ट को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर चेक किया जा सकता है। एनटीए द्वारा जारी नतीजो के मुताबिक 17 उम्मीदवारों ने नंबर 1 रैंक हासिल की है। परीक्षा में 24,06,079 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जिनमें 10,29,154 पुरुष और 13,76,831 महिला उम्मीदवारों का नाम था। इनके अलावा 18 थर्ड-जेंडर उम्मीदवारों ने भी परीक्षा दी थी। अगर टॉपर की बात करें तो उसमें नंबर एक पर 17 उम्मीदवारों का नाम है।
सम्बंधित ख़बरें
पुराने भोपाल के कमली मंदिर में आधी रात का महा-सस्पेंस! गायब कर दी गईं मूर्तियां; श्रद्धालुओं का फूटा आक्रोश
हरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है…PM मोदी ने मेलबर्न को बताया लिटिल इंडिया, कही दिल छू लेने वाली बात
तेज रफ्तार ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा था युवक, गेटमैन ने दौड़कर बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो
विवादों में घिरी नीट परीक्षा
5 मई को एनटीए द्वारा नीट यूजी प्रवेश परीक्षा ली गई थी। यह परीक्षा 571 शहरों (विदेश में 14 शहरों) के 4750 केंद्रों पर 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी। जिसका रिज्लट 4 जून को घोषित किया गया था। जिसके बाद से नीट परीक्षा में कई तरह अनियमितता की खबर आने लगी। ग्रेस मार्क से शुरू हुआ यह विवाद पेपर लीक तक चला गया था। वहीं कुछ केंद्रों पर निरीक्षकों द्वारा की गई गलतियों का भी मामला सामने आया।
Neet ug counselling from august 14
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुराने भोपाल के कमली मंदिर में आधी रात का महा-सस्पेंस! गायब कर दी गईं मूर्तियां; श्रद्धालुओं का फूटा आक्रोश
Jul 09, 2026 | 07:08 PMहरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 07:06 PMये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है…PM मोदी ने मेलबर्न को बताया लिटिल इंडिया, कही दिल छू लेने वाली बात
Jul 09, 2026 | 07:05 PMतेज रफ्तार ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा था युवक, गेटमैन ने दौड़कर बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो
Jul 09, 2026 | 06:59 PMममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, सुखेंदु-सुष्मिता समेत TMC के 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल
Jul 09, 2026 | 06:57 PMगणपति बप्पा पर भी बाढ़ का कहर! रायगड के पेण में बही हजारों मूर्तियां, मूर्तिकारों का करोड़ों का नुकसान
Jul 09, 2026 | 06:53 PMसावन शिवरात्रि 2026: इस एक रात खुलते हैं भोलेनाथ की कृपा के द्वार! नोट कर लें जलाभिषेक का सबसे चमत्कारी समय
Jul 09, 2026 | 06:51 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM










