NEET-UG 2026 री-एग्जाम गाइडलाइंस जारी, ड्रेस कोड, बायोमेट्रिक और सुरक्षा नियम सख्त
NTA Guidelines: NTA ने NEET-UG 2026 री-एग्जाम के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की, जिसमें ड्रेस कोड, बायोमेट्रिक प्रक्रिया और परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश शामिल हैं।
- Written By: दिव्या सिंह
NEET उम्मीदवार (सोर्स- सोशल मीडिया)
NEET-UG 2026 Re-Exam Guidelines: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 21 जून 2026 को होने वाली NEET-UG री-एग्जाम के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, ड्रेस कोड और परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विस्तृत निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवारों की अनिवार्य फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक जांच परीक्षा से पहले की जाएगी।
हालांकि, तकनीकी या शारीरिक कारणों से बायोमेट्रिक पूरा न होने पर भी अभ्यर्थियों को परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी। ड्रेस कोड में हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है, जबकि धार्मिक प्रतीकों और आवश्यक वस्तुओं की अनुमति कुछ शर्तों के साथ दी गई है।
NEET-UG री-एग्जाम के लिए NTA की नई गाइडलाइंस
NTA के अनुसार, परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी उम्मीदवारों की अनिवार्य सुरक्षा जांच और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा। हालांकि यदि किसी तकनीकी समस्या, मशीन खराब होने, UIDAI सर्वर कनेक्टिविटी या शारीरिक कारणों से बायोमेट्रिक पूरा नहीं हो पाता, तो भी उम्मीदवार को परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी। ऐसे मामलों में अभ्यर्थियों को लिखित घोषणा पत्र देना होगा। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी उम्मीदवार को बायोमेट्रिक प्रक्रिया के लिए अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा। यह प्रक्रिया परीक्षा से पहले या बाद में भी पूरी की जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक के सरकारी स्कूलों का बदलेगा चेहरा! केंद्र सरकार की नई पहल, पूर्व छात्र और नागरिक सीधे कर सकेंगे मदद
Agra: प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका, VIQ-2026 से मिलेंगे छात्रवृत्ति और करोड़ों के कैश रिवार्ड
Chartered Accountant Guide: 12वीं के बाद कैसे बनें CA? जानिए फाउंडेशन से फाइनल तक का पूरा प्रोसेस
NEET UG Counselling 2026 Schedule: 4 अगस्त से शुरू होगी MCC काउंसलिंग, जानें AIQ और स्टेट राउंड की पूरी डिटेल
ड्रेस कोड में हल्के कपड़े पहनने की सलाह
NTA ने उम्मीदवारों को हल्के और आरामदायक कपड़े पहनने की सलाह दी है। जरूरत पड़ने पर फुल स्लीव या ऊनी कपड़ों की अनुमति होगी, लेकिन इसके लिए समय से पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। धार्मिक प्रतीकों जैसे कलावा, पगड़ी, हिजाब आदि पहनने की अनुमति दी गई है, बशर्ते उम्मीदवार समय से पहले पहुंचकर सुरक्षा जांच पूरी करें।
क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं
उम्मीदवार केवल पारदर्शी पानी की बोतल और ट्रांसपेरेंट पाउच में रखा एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में ले जा सकते हैं। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। इसके अलावा बड़े बेल्ट बकल, भारी आभूषण और धातु की वस्तुओं पर भी रोक रहेगी। NTA ने चप्पल या कम हील वाले फुटवियर पहनने की सलाह दी है, जबकि ऊंची हील वाले जूतों की अतिरिक्त जांच की जा सकती है।
ये भी पढ़ें- टेलीग्राम को दिल्ली हाई कोर्ट से तगड़ा झटका! NEET परीक्षा विवाद के बीच बैन हटाने वाली याचिका खारिज
परीक्षा समय और निर्देश
परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। PwD/PwBD उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त समय के साथ परीक्षा शाम 6:20 बजे तक चलेगी।NTA ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने, नियमों का पालन करने और सुरक्षा जांच में सहयोग करने की अपील की है। बिना उचित कारण बायोमेट्रिक से इनकार करना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा, जिसके लिए कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
