Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Agra: प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका, VIQ-2026 से मिलेंगे छात्रवृत्ति और करोड़ों के कैश रिवार्ड

VMC VIQ-2026: विद्यामंदिर क्लासेस ने VIQ-2026 छात्रवृत्ति परीक्षा की घोषणा की है। कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक छात्रवृत्ति और 2.5 करोड़ रुपये के राष्ट्रीय कैश रिवार्ड का लाभ मिलेगा।

  • Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Aug 04, 2026 | 10:50 AM

विद्यामंदिर क्लासेस (VMC) (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Vidyamandir Classes VIQ-2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में अग्रणी विद्यामंदिर क्लासेस (VMC) ने देशभर के मेधावी विद्यार्थियों के लिए VIQ-2026 (Vidyamandir Intellect Quest) छात्रवृत्ति परीक्षा की घोषणा की है। इस परीक्षा के माध्यम से कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति, 2.5 करोड़ रुपये के राष्ट्रीय स्तर के कैश रिवार्ड, ऑल इंडिया परफॉर्मेंस एनालिसिस और अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग का लाभ मिलेगा।

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन प्रदान कराना है

खंदारी स्थित देव नगर सेंटर पर आयोजित VIQ-2026 ब्रोशर लॉन्च कार्यक्रम में दिल्ली से आए सीनियर मैनेजर शशि कुमार और सेंटर हेड वैभव सिंह ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य देशभर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें बेहतर शैक्षणिक संसाधन और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि VMC वर्षों से आईआईटी-जेईई, नीट और अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए जाना जाता है और VIQ-2026 उसी परंपरा को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित की जाएगी परीक्षा

उन्होंने बताया कि परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित की जाएगी, ताकि विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार इसमें शामिल हो सकें। ऑनलाइन परीक्षा 4, 10, 17 और 24 अक्टूबर, जबकि ऑफलाइन परीक्षा 4, 10, 18 और 25 अक्टूबर को आयोजित होगी।

सम्बंधित ख़बरें

Agra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भव्य कलश यात्रा के साथ होगा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, 6 से 12 अगस्त तक आगरा में बहेगी भक्ति की रसधारा

ऑर्डर पर बनते थे तमंचे और पिस्टल: आगरा पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Chartered Accountant Guide: 12वीं के बाद कैसे बनें CA? जानिए फाउंडेशन से फाइनल तक का पूरा प्रोसेस

यह भी पढ़ें- UP TGT PGT 2026: परीक्षा पैटर्न में हुआ ऐतिहासिक बदलाव, पहली बार लगेगी नेगेटिव मार्किंग; जानें नया सिलेबस

अधिकारियों ने बताया कि VIQ-2026 विशेष रूप से उन मेधावी विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति के साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन का विस्तृत विश्लेषण और विशेषज्ञों से करियर मार्गदर्शन भी मिलेगा, जिससे वे भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकेंगे।

परीक्षा के लिए पंजीकरण विद्यामंदिर क्लासेस, बाईपास रोड, देव नगर, खंदारी स्थित सेंटर पर किया जा सकता है। संस्थान ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में इस परीक्षा में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह पहल छात्रों के शैक्षणिक भविष्य को नई दिशा देने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए मजबूत आधार प्रदान करेगी।

Vmc launches viq 2026 scholarship exam with 100 scholarships and 2 5 crore rewards

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 10:50 AM

Topics:  

  • Agra News
  • Education News
  • School News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.