केंद्रीय हिंदी संस्थान में प्रोफेसर भर्ती 2026, शिक्षकों और शोधकर्ताओं के लिए बड़ा मौका
Kendriya Hindi Sansthan Recruitment 2026 : केंद्रीय हिंदी संस्थान ने 2026 भर्ती के तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 9 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
केंद्रीय हिंदी संस्थान ने 2026 में 9 प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू। (फोटो सोर्स - गूगल इमेज)
Hindi Professor Jobs Vacancy : हिंदी भाषा, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर सामने आया है। केंद्रीय हिंदी संस्थान ने भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इस भर्ती के तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 9 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट hindisansthan.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
केंद्रीय हिंदी संस्थान में निकली प्रोफेसर भर्ती
इस भर्ती में शिक्षा, हिंदी साहित्य और भाषाविज्ञान जैसे विषयों के विशेषज्ञों को मौका दिया जा रहा है। पदों का विवरण इस प्रकार है- प्रोफेसर (शिक्षा) का 1 पद, एसोसिएट प्रोफेसर (भाषाविज्ञान) और (हिंदी साहित्य) के 1-1 पद, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर के तहत भाषाविज्ञान के 3, हिंदी साहित्य के 2 और शिक्षा का 1 पद शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
BMC-IIM मुंबई साझेदारी से बदलेगा शहरी प्रशासन, डेटा आधारित नीति और रिसर्च पर जोर
सिद्धिविनायक मंदिर बनेगा भव्य कॉरिडोर! फडणवीस-शिंदे ने किया भूमि पूजन, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं
न शेड काम आया, न पानी मिला: नागपुर में शासकीय दंत अस्पताल में कतार में खड़े मरीजों पर टूटा ‘लू’ का कहर
कोलकाता एयरपोर्ट मस्जिद पर जमीयत उलेमा की दोटूक, बोले- मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की राय के बिना कुछ नहीं
चयन प्रक्रिया की बात करें तो असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अंतिम चयन इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर होगा, जबकि प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर चयन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मानकों के अनुसार इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें : UPSSSC में 722 आबकारी सिपाही पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का शानदार अवसर
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 3000 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए 1500 रुपये तय किया गया है। केंद्रीय हिंदी संस्थान में आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म की हार्ड कॉपी निकालकर उस पर हस्ताक्षर करने होंगे और जरूरी दस्तावेजों को सेल्फ अटेस्ट करना होगा।
इसके बाद आवेदन की हार्ड कॉपी को 15 मई 2026 तक “रजिस्ट्रार, केंद्रीय हिंदी संस्थान, हिंदी संस्थान मार्ग, आगरा – 282002” पते पर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से भेजना अनिवार्य है।
