UPSSSC में 722 आबकारी सिपाही पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

UPSSSC Excise Constable Recruitment : UPSSSC ने 722 आबकारी सिपाही पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें 12वीं पास और PET 2025 स्कोर वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC has announced 722 Excise Constable posts for 12th-pass candidates.
UPSSSC ने 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए 722 आबकारी सिपाही पदों पर भर्ती निकाली। (फोटो सोर्स - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

12th Pass Govt Jobs : अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आबकारी सिपाही (Excise Constable) के 722 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है।

इस भर्ती के तहत वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने PET 2025 परीक्षा दी है और जिनका स्कोरकार्ड वैध है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग के अंतर्गत की जा रही है, जिसमें अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षित सीटें भी तय की गई हैं।

722 आबकारी सिपाही पदों पर भर्ती

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही PET 2025 स्कोरकार्ड अनिवार्य है। उम्र सीमा 18 से 40 साल तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

शारीरिक योग्यता भी महत्वपूर्ण है, जिसमें पुरुषों की न्यूनतम लंबाई 167.6 सेमी और महिलाओं की 152 सेमी रखी गई है। फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को 4.8 किमी दौड़ 25 मिनट में और महिलाओं को 2.4 किमी दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी।

12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी, इसके बाद लिखित परीक्षा, फिर फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) लिया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी लेवल-2 के तहत 19,900 से 63,200 रुपये तक वेतन मिलेगा, साथ ही अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे। आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए मात्र 25 रुपये रखा गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com