10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, JSSC ने निकाली 1733 जेल वार्डर भर्ती, 19 जून तक करें आवेदन
JSSC Jail Warder Recruitment : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 1733 जेल वार्डर (कक्षपाल) पदों पर भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। 10वीं पास उम्मीदवार 19 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (फोटो - गूगल इमेज)
Jharkhand Jail Warder Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जेल वार्डर (कक्षपाल) भर्ती प्रक्रिया को दोबारा शुरू कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य की विभिन्न जेलों में कुल 1733 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए केवल 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को 19 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
JSSC ने 1733 जेल वार्डर पदों पर भर्ती शुरू की
भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। कुल 1733 रिक्तियों में 1634 पद पुरुष उम्मीदवारों, 64 पद महिला उम्मीदवारों, 19 पद पुरुष बैकलॉग और 16 पद महिला बैकलॉग श्रेणी के लिए निर्धारित किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ESIC Bhubaneswar Recruitment 2026: प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट समेत 122 पदों पर भर्ती, ₹1.23 लाख तक वेतन
PRL Recruitment 2026: फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी में अधिकारी पदों पर भर्ती, ₹1.77 लाख तक वेतन; जानें योग्यता
NTA Recruitment: बड़े बदलावों के बीच NTA ने निकाली जनरल मैनेजर और यंग प्रोफेशनल की भर्ती, जानें पूरी डिटेल
CG Assistant Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी जानकारी
सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 160 सेंटीमीटर, जबकि एससी और एसटी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 155 सेंटीमीटर तय की गई है। महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 148 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क जमा करने और आवेदन पत्र का प्रिंट निकालने की अंतिम तिथि 21 जून 2026 है, जबकि फॉर्म में संशोधन के लिए 22 से 24 जून तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी।
ये खबर भी पढ़ें : यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज से शुरू, CM योगी ने अभ्यर्थियों को दी शुभकामनाएं; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
10वीं पास अभ्यर्थी 19 जून तक कर सकते हैं आवेदन
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। लिखित परीक्षा में भाषा ज्ञान, सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान और गणित से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
इसके बाद मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, निवास प्रमाण पत्र और आवश्यक होने पर जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। यह भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर मानी जा रही है।
