Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CG Assistant Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी जानकारी

CGSSB Recruitment : छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) ने सहायक शिक्षक के 2,292 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई से 21 अगस्त 2026 तक किए जा सकते हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 25, 2026 | 09:30 PM

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

CG Vyapam Jobs : छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) ने सहायक शिक्षक के कुल 2,292 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन केवल CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। भर्ती अभियान के तहत सहायक शिक्षक (ई-कैडर) के 795 और सहायक शिक्षक (टी-कैडर) के 1,497 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

परीक्षा का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक छत्तीसगढ़ के 16 जिला मुख्यालयों में किया जाएगा। वहीं, एडमिट कार्ड 5 अक्टूबर 2026 को जारी होने की संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें

Railway Sports Quota Recruitment: रेलवे में खिलाड़ियों के लिए 56 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन

GIC Lecturer Result: UPPSC ने जारी किया चार विषयों का परिणाम, मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए 7,135 अभ्यर्थी

FCRI Recruitment 2026: फ्लूइड कंट्रोल रिसर्च इंस्टीट्यूट में रिसर्च इंजीनियर के 19 पदों पर भर्ती

BDL Apprentice Recruitment: भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में 147 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन

छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपना प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन और उसमें दर्ज सभी जानकारी अच्छी तरह जांचने की सलाह दी गई है, क्योंकि भर्ती प्रक्रिया में उसी जानकारी का उपयोग किया जाएगा। आवेदन में किसी प्रकार की गलती होने पर 22 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक करेक्शन विंडो के माध्यम से सुधार किया जा सकेगा।

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए ₹350, ओबीसी वर्ग के लिए ₹250 तथा एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ₹200 निर्धारित किया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल आवेदन भरने या परीक्षा में शामिल होने से चयन का अधिकार नहीं मिलेगा।

उम्मीदवारों को विभाग द्वारा निर्धारित सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा। आवेदन प्रक्रिया और अन्य निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध “Instructions to Fill the Form” में विस्तार से दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Railway Sports Quota Recruitment: रेलवे में खिलाड़ियों के लिए 56 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन

परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी

भर्ती के लिए लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ (MCQ) आधारित होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और परीक्षा का कुल अंक 100 रहेगा। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी तथा प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।

यदि कोई अभ्यर्थी एक प्रश्न में एक से अधिक विकल्प चुनता है, तो भी 1/4 अंक काटे जाएंगे, जबकि बिना उत्तर छोड़े गए प्रश्नों पर कोई अंक नहीं मिलेगा। उम्मीदवारों को उत्तर केवल OMR शीट पर काले या नीले बॉलपॉइंट पेन से भरने होंगे।

आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती लिंक खोलना होगा, आवेदन फॉर्म भरना होगा, आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे तथा निर्धारित शुल्क जमा कर फॉर्म का अंतिम प्रिंटआउट सुरक्षित रखना होगा। यह भर्ती राज्य में शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है।

Cg assistant teacher recruitment 2026 2292 posts apply online eligibility exam pattern last date

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 09:30 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • Government Job
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.