Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

JKSSB में PWD के 357 पदों पर भर्ती, 10वीं, ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए मौका; 1 अगस्त से आवेदन

JKSSB Recruitment 2026 : जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने लोक निर्माण विभाग में ड्राफ्ट्समैन (सिविल) और वर्क्स सुपरवाइजर के 357 पदों पर भर्ती निकाली। आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 08, 2026 | 10:11 PM

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

JKSSB PWD Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में ड्राफ्ट्समैन (सिविल) और वर्क्स सुपरवाइजर के कुल 357 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 30 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती अभियान के तहत डिविजनल कैडर के पद भरे जाएंगे और आवेदन केवल जम्मू-कश्मीर के डोमिसाइल उम्मीदवार ही कर सकेंगे। परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड जारी होने की जानकारी बाद में बोर्ड की ओर से जारी की जाएगी।

JKSSB में PWD के 357 पदों पर भर्ती

भर्ती के तहत ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के जम्मू में 48 और कश्मीर में 49, जबकि वर्क्स सुपरवाइजर के जम्मू में 194 और कश्मीर में 66 पद निर्धारित किए गए हैं। ड्राफ्ट्समैन पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दो वर्षीय ड्राफ्ट्समैन प्रशिक्षण प्रमाणपत्र या डिप्लोमा होना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

भारतीय सेना में महिला इंजीनियरों के लिए भर्ती, SSC टेक्निकल के 30 पदों पर आवेदन शुरू

PDIL में इंजीनियरों के 153 पदों पर भर्ती, 71 हजार रुपये तक सैलरी; 27 जुलाई तक करें आवेदन

रेलवे में 1853 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

CSC Aadhaar Recruitment 2026: 312 आधार ऑपरेटर पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी जानकारी

वहीं वर्क्स सुपरवाइजर पद के लिए मैट्रिक पास होने के साथ भवन निर्माण या बढ़ईगिरी ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र अनिवार्य है, जिसे जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (JKBOTE) या भारत सरकार के प्रशिक्षण महानिदेशक से मान्यता प्राप्त होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें : भारतीय सेना में महिला इंजीनियरों के लिए भर्ती, SSC टेक्निकल के 30 पदों पर आवेदन शुरू

आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से 30 अगस्त तक

ओपन मेरिट उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, आरबीए, ईडब्ल्यूएस और अन्य आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

उम्मीदवारों का चयन OMR आधारित लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। चयनित ड्राफ्ट्समैन (सिविल) को लेवल-4 के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक वेतन मिलेगा, जबकि वर्क्स सुपरवाइजर को SL-2 के अनुसार 15,900 रुपये से 50,400 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी, आरबीए और एएलसी/आईबी वर्ग के लिए 600 रुपये, जबकि एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन शुरू होने के बाद JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।

Jkssb pwd draftsman works supervisor recruitment 2026 357 vacancies eligibility salary apply online

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 10:11 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • Goverment Job
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.