CSC Aadhaar Recruitment 2026: 312 आधार ऑपरेटर पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी जानकारी
CSC Vacancy: सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने 7 राज्यों में आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर के 312 पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास उम्मीदवार 20 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
डिजाइन इमेज
CSC Aadhaar Operator Recruitment 2026: अगर आप लंबे समय से सरकारी नौकरी, एडमिशन, रिजल्ट या किसी नई भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम साबित हो सकती है। दरअसल, भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करने वाली एक कंपनी सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (CSC e-Governance Services India Ltd.), जिसे देश भर में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत ग्रामीण सरकारी, वित्तीय और आवश्यक सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने वाले कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) के संचालन की देखरेख और प्रबंधन के लिए स्थापित किया गया है ।
एक वर्ष की अवधि के लिए पूरी तरह से अनुबंध के आधार पर विभिन्न 7 राज्यों में आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर – जिला के रिक्त लगभग 312 पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऐसे में आवेदन या अगली प्रक्रिया शुरू करने से पहले सभी जरूरी जानकारी जान लेना बेहद जरूरी है। इस खबर में आपको योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, जरूरी दस्तावेज और आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ी हर जानकारी विस्तार से मिलेगी।
किन राज्यों में निकली हैं 312 पदों पर भर्तियां?
सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने जिन राज्यों में आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर – जिला के सैकड़ों परों पर भर्ती निकाली है, उनमें बिहार के 101, छत्तीसगढ़ के 18, मध्य प्रदेश के 5, महाराष्ट्र का 1, गोवा का 1, कर्नाटक के 157 और उत्तर प्रदेश के 29 पद शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Blue Aadhaar Card खो गया? घबराने की जरूरत नहीं, मोबाइल से मिनटों में डाउनलोड करें बच्चे का आधार
संभाजीनगर मनपा भर्ती परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 8-9 जुलाई को तय समय पर होगी ऑनलाइन परीक्षा
SSC Delhi Police Constable 2025 Final Answer Key: फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी, इस तारीख तक करें डाउनलोड
UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026: यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू
किन जिलों में निकली हैं 312 पदों पर भर्तियां?
सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के तहत आधार सेवा केंद्र (एएसके) में आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर के पदों पर जिन जिलों में भर्ती निकली है, उनमें बिहार के अरवल में 1, अररिया में 2, औरंगाबाद में 2, बांका में 1, बेगुसराय में 5, भागलपुर में 3, भोजपुर में 3, बक्सर में 2, दरभंगा में 3, पूर्वी चंपारण में 6, गया में 4, गोपालगंज में 2, जमुई में 1, जहानाबाद में 1, कटिहार में 2, कैमूर (भभुआ) में 3, खगड़िया में 2, किशनगंज में 1, लखीसराय में 1, मधेपुरा में 2, मधुबनी में 5, मुंगेर में 3, मुजफ्फरपुर में 2, नालंदा में 3, नवादा में 2, पटना में 6, पूर्णिया में 4, रोहतास में 3, सहरसा में 2, समस्तीपुर में 4, सारण में 3, शेखपुरा में 1, शिवहर में 1, सीतामढी में 3, सीवान में 2, सुपौल में 4, वैशाली में 3 और पश्चिम चम्पारण में 3 पद शामिल हैं।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कितने पदों पर भर्ती ?
छत्तीसगढ़ के बालोद में 4, बीजापुर में 3, कोण्डागांव में 4, बलरामपुर में 5, बस्तर में 1 और सुकमा में 1 पद शामिल हैं। मध्य प्रदेश के छतरपुर में 1, सिवनी में 1, झाबुआ में 1, धार में 1 और सीहोर में 1 पद; एवं महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में 1 पद पर भर्ती निकली है।
यूपी के इन जिलों में निकली भर्ती
उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर के पदों पर रिक्तियां निकली है, उनमें इटावा, गाजियाबाद, हाथरस, जालौन, झांसी, कानपुर नगर, ललितपुर, पीलीभीत, अम्बेडकर नगर, अमेठी, बागपत, बरेली, चित्रकोट, हापुड, कानपुर देहात, मथुरा, मिर्जापुर, संतकबीरनगर, शाहजहांपुर, आजमगढ़, एटा, महराजगंज, लखनऊ, मैनपुरी, शामली, अयोध्या, चंदौली, हरदोई और सम्भल में 1-1 पद शामिल हैं।
कर्नाटक के इन जिलों में होगी भर्ती
कर्नाटक के बागलकोट में 6, बल्लारी में 12, बेलगावी में 5, बेंगलुरु ग्रामीण में 6, बेंगलुरु शहरी में 5, बीदर में 5, चामराजनगर में 4, चिक्काबल्लापुरा में 6, चिक्कमगलुरु में 6, चित्रदुर्ग में 4, दक्षिण कन्नड़ में 7, दावणगेरे में 6, धारवाड़ में 3, गदग में 3, हसन में 4, हावेरी में 5, कलबुर्गी में 6, कोडागु में 3, विजयनगर में 6, कोलार में 4, कोप्पल में 5, मांड्या में 5, मैसूर में 8, रायचूर में 5, रामानगर में 3, शिवमोग्गा में 4, तुमकुरु में 7, उडुपी में 3, उत्तर कन्नड़ में 2, विजयपुरा में 5 और यादगीर में 4 पद शामिल हैं। वहीं, गोवा में 1 आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर पद पर भर्ती निकली है।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि और आवेदन प्रक्रिया जानें?
इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इस पोस्ट के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- CCI Recruitment 2026: असिस्टेंट मैनेजर समेत 148 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी।
शैक्षणिक योग्यता और जरूरी सर्टिफिकेट
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी) या मैट्रिकुलेशन के साथ 2 वर्ष का आईटीआई या मैट्रिकुलेशन के साथ 3 वर्ष का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास यूआईडीएआई द्वारा अधिकृत टेस्टिंग और सर्टिफाइंग एजेंसी से जारी आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर की बेसिक जानकारी भी होनी चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है।
