Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रेलवे में 1853 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

Railway Apprentice Vacancy : उत्तर मध्य रेलवे ने 2026-27 सत्र के लिए 1,853 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं और ITI पास उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 08, 2026 | 08:02 PM

भारतीय रेलवे (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

NCR Apprentice Jobs : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC) ने वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न ट्रेडों में कुल 1,853 अप्रेंटिस पदों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती का उद्देश्य विभिन्न रेलवे इकाइयों में तकनीकी ट्रेडों के लिए प्रशिक्षु तैयार करना है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

CSC Aadhaar Recruitment 2026: 312 आधार ऑपरेटर पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी जानकारी

संभाजीनगर मनपा भर्ती परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 8-9 जुलाई को तय समय पर होगी ऑनलाइन परीक्षा

SSC Delhi Police Constable 2025 Final Answer Key: फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी, इस तारीख तक करें डाउनलोड

UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026: यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

रेलवे में 1853 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। हालांकि, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwBD) वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों की इस शर्त में छूट दी गई है।

इसके अलावा संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी (NCVT) या एससीवीटी (SCVT) से मान्यता प्राप्त आईटीआई (ITI) प्रमाणपत्र या राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र (NTC) होना अनिवार्य है।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। एससी/एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : NMC की सख्ती: 70 मेडिकल कॉलेजों को नोटिस, CCTV और निगरानी प्रणाली तुरंत करना होगा अनिवार्य

10वीं और ITI पास उम्मीदवार आवेदन करें

आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आरआरसी एनसीआर की आधिकारिक वेबसाइट rrcncr.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

इसके बाद लॉगिन कर व्यक्तिगत, शैक्षणिक और आईटीआई संबंधी जानकारी भरनी होगी। आवेदन के दौरान पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं की मार्कशीट, आईटीआई प्रमाणपत्र तथा आवश्यक श्रेणी प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे।

यदि शुल्क लागू हो तो ऑनलाइन भुगतान करने के बाद आवेदन पत्र जमा करना होगा। अंतिम सबमिट करने से पहले सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करने और आवेदन का प्रिंट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

Rrc ncr apprentice recruitment 2026 1853 posts 10th iti eligibility age limit application process

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 08:02 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • Government Job
  • Indian Railway News
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.