Instructions JEE Main 2026 : जेईई मेन परीक्षा कल से, जानें ड्रेस कोड से डॉक्यूमेंट लिस्ट तक सभी रूल्स
JEE Main 2026 Dress Code : जेईई मेन कल बुधवार से शुरू होने जा रहा है। छात्रों को परीक्षा केन्द्रों पर एक घंटा पहले पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
Instructions JEE Main 2026 (सांकेतिक तस्वीर)
JEE Main 2026 Session 1 Exam Guidelines, Dress Code: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के पहले सत्र की परीक्षा कल बुधवार से शुरू हो रही है। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटा पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। एनटीए के अनुसार, सुबह 9 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए 7 बजे से 8:30 बजे तक एंट्री मिलेगी, जबकि दोपहर 3 से 6 बजे की परीक्षा के लिए 1 बजे से 2:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को अनुमति नहीं मिलेगी। फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक जांच के बाद ही छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
जनवरी सत्र में जेईई मेन पेपर-1 की परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को आयोजित होगी। पेपर-1 (बीई/बीटेक) दो शिफ्ट में होगा—पहली शिफ्ट सुबह 9 से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक। वहीं 29 जनवरी को पेपर-2 (बीआर्क और बी-प्लानिंग) की परीक्षा होगी। इस तरह जेईई मेन 2026 की परीक्षाएं 29 जनवरी तक चलेंगी। इस वर्ष 14.10 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें बिहार से 62 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हैं।
विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए बारकोड रीडर के जरिए लैब आवंटित की जाएगी। एडमिट कार्ड के साथ सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म में बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और अपनी फोटो लगाकर लाना अनिवार्य होगा। छात्रों को ओरिजिनल आईडी प्रूफ, भरा हुआ घोषणा पत्र, पारदर्शी पेन, पासपोर्ट साइज फोटो और पारदर्शी पानी की बोतल साथ लानी होगी। आईडी की फोटोकॉपी या मोबाइल में रखी फोटो मान्य नहीं होगी। किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की अनुमति नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
NTPC में 250 पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग युवाओं के लिए बड़ा मौका, ₹55,000 तक मिलेगी सैलरी
UK Board Result Out: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित, इन 3 आसान तरीकों से चेक करें अपना रिजल्ट
UP Board का रिजल्ट जारी, सीतापुर के एक ही स्कूल से 10वीं और 12वीं के टॉपर, यहां देखें लिस्ट
UP Board Result Out: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक, जानें तीन आसान तरीके
ये दस्तावेज साथ रखें
- एनटीए वेबसाइट से डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड (प्रिंट कॉपी)
- ठीक से भरा हुआ सेल्फ डिक्लेरेशन (A4 साइज)
- एक पासपोर्ट साइज फोटो (जो आवेदन फॉर्म में अपलोड की गई हो)
- कोई एक वैध और ओरिजिनल फोटो आईडी (स्कूल आईडी, आधार, पैन, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ई-आधार, बैंक पासबुक आदि)
- एक साधारण पारदर्शी बॉल प्वाइंट पेन
ड्रेस कोड गाइडलाइंस
जेईई मेन 2026 के लिए कोई अनिवार्य ड्रेस कोड नहीं है, लेकिन सुरक्षा जांच में परेशानी से बचने के लिए कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है।
पुरुष उम्मीदवारों के लिए:
- मेटल बकल या भारी डिजाइन वाले कपड़े न पहनें
- टोपी, मफलर या सिर ढकने वाला कोई सामान न पहनें
- हल्के और मौसम के अनुकूल कपड़े पहनें
- चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट जैसे आभूषण न पहनें
- मोटे सोल वाले जूते न पहनें, साधारण चप्पल या सैंडल बेहतर रहेंगे
महिला उम्मीदवारों के लिए:
- स्टोल, दुपट्टा या स्कार्फ से बचें
- किसी भी तरह की जूलरी या मेटल आइटम न पहनें
- आरामदायक और साधारण कपड़े पहनें
जींस पहनने को लेकर नियम
कई छात्र जींस पहनने को लेकर असमंजस में हैं। उम्मीदवार जींस पहन सकते हैं, लेकिन एनटीए के निर्देशों के अनुसार मेटैलिक जिप, बैज या बड़े धातु के बटन वाली जींस से बचना चाहिए।
कई छात्रों की परीक्षा तिथि बदली
एनटीए ने कुछ छात्रों को फिर असमंजस में डाल दिया है। जिन छात्रों की परीक्षा 21 से 24 जनवरी के बीच थी, उनके एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। हालांकि, कुछ विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पाए क्योंकि उनकी परीक्षा तिथि 28 या 29 जनवरी कर दी गई है। बिना पूर्व सूचना तारीख बदलने से छात्र असमंजस में हैं कि परीक्षा स्थगित हुई है या वेबसाइट में तकनीकी दिक्कत है।
बिहार के 11 शहरों में होगी परीक्षा
इस बार बिहार के 11 शहरों में 32 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पटना, औरंगाबाद, भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, आरा, समस्तीपुर, बिहारशरीफ और रोहतास शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- SSC के हजारों अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, आयु में छूट देने वाले आदेश पर अदालत ने लगाई रोक
जेईई मेन से आईआईटी तक का सफर
जेईई मेन के दोनों सत्रों के सर्वश्रेष्ठ एनटीए स्कोर के आधार पर रैंक जारी की जाएगी। जेईई मेन में शीर्ष 2.5 लाख रैंक पाने वाले छात्र जेईई एडवांस के लिए पात्र होंगे। जेईई एडवांस के जरिए आईआईटी में प्रवेश मिलता है। इसके लिए 12वीं में कम से कम 75 प्रतिशत अंक या संबंधित बोर्ड के टॉप 20 पर्सेंटाइल में होना जरूरी है।
