बैंक में नौकरी का है सपना? सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, 13 मार्च से पहले करें आवेदन
Central Bank of India ने काउंसलर के जिन 2 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 मार्च निर्धारित की गई है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (Image- IANS)
Central Bank of India Recruitment: बैंकिंग सेक्टर में बेहतर नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के हाथ से एक बेहतरीन मौका जाने वाला है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सामाजिक उत्थान एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीबीआई-एसयूएपीएस) ने फाइनेंशियल लिटरेसी सेंटर (एफएलसी) में काउंसलर के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने काउंसलर के जिन 2 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें। नहीं तो आपके हाथ से एक शानदार मौका निकल जाएगा।
क्या होनी चाहिए योग्यता?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें काउंसलर (एफएलसी अहिल्यानगर) का 1 और काउंसलर (एफएलसी धुले) का 1 पद शामिल है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री, कंप्यूटर नॉलेज के साथ एमएस ऑफिस, इंटरनेट और स्थानीय भाषा में टाइपिंग का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए। इसी के साथ उम्मीदवार के पास स्थानीय भाषा में उत्कृष्ट संचार कौशल और अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी आवश्यक है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली HC में ऑनलाइन सुनवाई के बीच चला पोर्न वीडियो, ‘यूएस बेस्ड हैकिंग’ का दावा; मचा हड़कंप
‘कानून बनाना संसद का काम, हमारा नहीं’, हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; याचिका खारिज
परमाणु शक्ति बना बांग्लादेश…रूस की मदद से शुरू किया अपना पहला न्यूक्लिक पावर प्लांट, भारत-PAK को देगा टक्कर!
OPEC से 59 साल बाद अलग हो रहा UAE, सऊदी से तनाव या उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी, इन 6 सवालों से समझें पूरा गणित
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 45 साल और अधिकतम आयु 65 साल निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कितनी होगी सैलरी?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी पदों के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वालों में से योग्य कैंडिडेट का चयन पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 25,000 रुपए प्रति महीने होगी।
यह भी पढ़ें- कनाडा में सरकारी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करना चाहते है? ये हैं UG-PG के लिए टॉप-15 की लिस्ट
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो, और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। फिर फॉर्म चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें। -एजेंसी इनपुट के साथ
