अकोला पुलिस भर्ती की तैयारी पूरी: 11,784 आवेदनों में 161 पद, ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज़ अनिवार्य
Akola Police Constable News: अकोला में 11 फरवरी से 161 पुलिस सिपाही पदों के लिए भर्ती शुरू, 11,784 उम्मीदवारों का होगा बायोमेट्रिक सत्यापन और सीसीटीवी की निगरानी में , एसपी अचिंत चांडक ने दी जानकारी।
- Written By: रूपम सिंह
अकोला पुलिस भर्ती की तैयारी तस्वीर (सोर्सः सोशल मीडिया)
Police Bharti Documents List 2026: अकोला पुलिस दल द्वारा वर्ष 2024-2025 की पुलिस भर्ती प्रक्रिया की संपूर्ण तैयारी पूरी कर ली गई है। यह भर्ती प्रक्रिया 11 फरवरी 2026 को सुबह 5 बजे पुलिस मुख्यालय, अकोला में शुरू होगी। इस भर्ती में 161 पुलिस सिपाही पदों के लिए कुल 11,784 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पुलिस अधीक्षक अचिंत चांडक के मार्गदर्शन में भर्ती की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की गई हैं।
भर्ती प्रक्रिया पुलिस मुख्यालय और वसंत देसाई स्टेडियम, अकोला में आयोजित है। इसके लिए शासन निर्णयानुसार महाराष्ट्र पुलिस सिपाही (सेवाप्रवेश) नियम 2011 लागू किए जाएंगे। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने पत्र परिषद में दी। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए भर्ती स्थल पर सूचना फलक, पी.ए. सिस्टम, पेयजल, उपहारगृह और चिकित्सा सेवा, मोबाइल – टॉयलेट उपलब्ध कराई गई है।
आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज उम्मीदवारों की पहचान आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या शैक्षणिक संस्थान के पहचान पत्र से की जाएगी। इसके बाद डिजिटल फोटो और बायोमेट्रिक प्रणाली से सत्यापन होगा ताकि हमी उम्मीदवारों की संभावना समाप्त हो। शारीरिक नाप और जांच में असहमति होने पर उम्मीदवार को दो बार अपील का अवसर मिलेगा। पुलिस अधीक्षक स्वयं मैदान पर उपस्थित रहेंगे। उंचाई और छाती नापने के उपकरण प्रमाणित हैं। संपूर्ण प्रक्रिया 40 से अधिक सीसीटीवी और वीडियो कैमरों की निगरानी में होगी। मैदानी जांच में 1600 मीटर, 800 मीटर और 100 मीटर दौड़ शामिल होगी।
सम्बंधित ख़बरें
36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Pune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
किसानों को न्याय दो…यवतमाल विधायक ने मुंबई विधानभवन की सीढ़ियों पर किया आंदोलन
इससे समानता के अधिकार का उल्लंघन नहीं होता- सिख समाज को हेलमेट से मिली कानूनी छूट पर नागपुर हाई कोर्ट की मुहर
यह भी पढ़ें:- अकोला जिले में घटती खेती, पोषण और भूमि के लिए जरूरी दलहन; चना, तुअर और उड़द में गिरावट
अनुशासन और आवश्यक दस्तावेज
गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए स्थानीय अपराध शाखा के 2 अधिकारी और 20 अकोला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। स्टेरॉइड या अन्य उत्तेजक पदार्थ पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई होगी। उम्मीदवारों को सामान्य स्पोर्ट्स शूज पहनने की अनुमति है, लेकिन स्पाइक शूज पर प्रतिबंध रहेगा।
उम्मीदवारों को आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो (6 प्रति), 12वीं की मार्कशीट, टी.सी. जन्म प्रमाणपत्र, अधिवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, ईडब्ल्यूएस/एसईबीसी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति व दो जेरॉक्स साथ लाना अनिवार्य है।
