-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Share Of Girls In Engineering Increased With 2 Persent More Admissions
इंजीनियरिंग में लड़कियों की बढ़ी हिस्सेदारी, गत वर्ष की तुलना में 2 फीसदी ज्यादा प्रवेश
- Written By: आंचल लोखंडे
Girls In Engineering: कुछ वर्ष पहले तक इंजीनियरिंग में लड़कियां ज्यादा नहीं आती थीं। उनका फोकस पारंपरिक पाठ्यक्रमों सहित मेडिकल से संबंधित पाठ्यक्रमों में होता था लेकिन अब स्थिति बदल गई है।

10,000 इस बार बढ़ी संख्या (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: राज्य में इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार 2 लाख 2 हजार 883 सीटों में से 1 लाख 66 हजार 746 सीटों पर प्रवेश हुए। इस बार 36,137 सीटें खाली रह गईं। इंजीनियरिंग में प्रवेश लेने वाली छात्राओं की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस वर्ष 2,25,166 छात्रों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया था। पिछले वर्ष 1,80,170 उपलब्ध सीटों में से केवल 1,49,078 सीटें ही भरी गई थीं।
खाली सीटें 31,092 थीं। पिछले वर्ष कुल 1,49,078 सीटों में से 96,326 (64.61 प्रतिशत) सीटें लड़कों ने और 52,751 (35।38 प्रतिशत) सीटें लड़कियों ने ली थी। इस बार कुल 1,66,746 सीटों में से 1 लाख 4 हजार ५५० यानी 62.70 प्रतिशत सीटें लड़कों ने ली। यानी लड़कों के दाखिले में 2 प्रतिशत की कमी आई। लड़कियों की संख्या में लगभग 10,000 की वृद्धि हुई। इस बार 62,195 यानी 37.30 प्रतिशत सीटों पर लड़कियों ने प्रवेश लिया।
62,195 सीटों पर लड़कियों को प्रवेश
इस वर्ष छात्रों ने कम्प्यूटर, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार, सिविल, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रिकल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डाटा साइंस और कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग को सबसे अधिक प्राथमिकता दी। कम्प्यूटर साइंस, कम्प्यूटर इंजीनियरिंग, एआई-डाटा साइंस, आईटी, एआई-एमएल में उपलब्ध सीटों में से 85 प्रतिशत से अधिक सीटें भर चुकी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इससे समानता के अधिकार का उल्लंघन नहीं होता- सिख समाज को हेलमेट से मिली कानूनी छूट पर नागपुर हाई कोर्ट की मुहर
खाकी पर दाग: चार्जशीट की कॉपी के बदले रिश्वत लेते पकड़ा गया हेड कांस्टेबल; गणेशपेठ बस स्टैंड पर ACB का जाल
यूपी में 2 जुलाई से UPTET Exam 2026 शुरू, 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे यह अहम परीक्षा
दिनभर रिमझिम के बाद रात में ‘कूल-कूल’ हुआ नागपुर; डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, कई जगह जलजमाव
नि:शुल्क योजना का लाभ बना मददगार
कुछ वर्ष पहले तक इंजीनियरिंग में लड़कियां ज्यादा नहीं आती थीं। उनका फोकस पारंपरिक पाठ्यक्रमों सहित मेडिकल से संबंधित पाठ्यक्रमों में होता था लेकिन अब स्थिति बदल गई है। हर क्षेत्र की तरह ही लड़कियां भी लड़कों के साथ कदम बढ़ा रही हैं। हालांकि इंजीनियरिंग में लड़कों की संख्या के बराबर होने में वक्त लगेगा लेकिन 2 फीसदी की बढ़त भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
ये भी पढ़े: कामरगांव के किसानों को सरकार ने रुलाया, दाम नहीं मिला तो सड़क पर फेंकना पड़ा प्याज
1.4 लाख लड़कों का प्रवेश
लड़कियों की संख्या पिछले वर्ष से अधिक बढ़ी है। इसकी एक वजह सरकार द्वारा शिक्षा में दी गई राहत है। सरकार ने लड़कियों के लिए उच्च शिक्षा नि:शुल्क कर दी है। ट्यूशन फीस पूरी तरह से माफ होने से इंजीनियरिंग में प्रवेश लेना आसान हो गया है। प्रवेश के दौरान विकास शुल्क सहित कुछ ही फीस लगती है। इस वजह से पालकों के लिए भी आसानी हुई है।
Share of girls in engineering increased with 2 persent more admissions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














