IOCL में 394 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें वैकेंसी से जुड़ी पूरी जानकारी
IOCL Vacancy 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 394 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन से पहले पात्रता, चयन प्रक्रिया और जरूरी तारीख की जानकारी रखें।
- Written By: प्रीति शर्मा
लैपटॉप पर काम करते हुए तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
IOCL Recruitment 2025: भारत की सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी पाने की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका आया है। आईओसीएल ने जूनियर असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के कई पदों को भरा जाएगी जिसके लिए उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के जरिए 394 जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट IV के रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। अगर आप योग्य हैं और इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं तो अंतिम तारीख से पहले ही फॉर्म भर सकते हैं।
किस पद पर कितनी वैकेंसी
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट (प्रोडक्शन)- IV – 232
सम्बंधित ख़बरें
यूपी में 2 जुलाई से UPTET Exam 2026 शुरू, 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे यह अहम परीक्षा
TGT 2022 का रिजल्ट जारी, 3539 पदों के लिए 7400 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित
मुंबई लोकल की सुरक्षा पर संकट, RPF-GRP में स्टाफ की है भारी कमी, दोनों में हैं 2,559 पद पर रिक्तियां
IIT BTech Session 2026-27: 20 जुलाई से शुरू होगा नए छात्रों का सत्र, पहले होगा ओरिएंटेशन और इंडक्शन प्रोग्राम
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट – IV – 37
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट – IV – 22
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट – IV (इलेक्ट्रिकल) – 12
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट – IV (मैकेनिकल) – 14
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट – IV (इंस्ट्रूमेंटेशन)- 6
जूनियर क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्ट – 20
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट – IV (फायर एंड सेफ्टी) – 51 पद
यह भी पढ़ें:- वित्त मंत्रालय में काम करने का मौका, 3 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी, जानें भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल्स
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा बीएससी और 12वीं पास सर्टिफिकेट जरूरी है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 300 रुपए का शुल्क देना होगा।
कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
- अब होमपेज पर रिक्रूटमेंट ऑफ नॉन एक्जिक्यूटिव पर्सनल इन रिफाइनरी डिविजन 2025 की लिंक पर जाएं।
- इसके बाद क्लिक हेयर अप्लाई ऑनलाइन की लिंक पर जाएं।
- आवेदन से पहले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- इसके बाद कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।
इंडियन ऑयल की गुवाहटी, बरौनी, वडोदरा, हल्दिया, मथुरा, पानीपत, डिगबोई, बोंगाईगांव और पारादीप में अपनी रिफाइनरी/ पेट्रोकेमिकल यूनिट्स में पदों को भरा जाएगा। यहां पर चयनित उम्मीदवारों को अलग-अलग पद पर 25000 से 105000 रुपए तक का प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
