IIT BTech Session 2026-27: 20 जुलाई से शुरू होगा नए छात्रों का सत्र, पहले होगा ओरिएंटेशन और इंडक्शन प्रोग्राम
IIT BTech New Session : देश के सभी 23 आईआईटी में बीटेक प्रथम वर्ष का नया शैक्षणिक सत्र 20 जुलाई 2026 से शुरू होगा। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद ओरिएंटेशन और इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे।
- Written By: हितेश तिवारी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (फोटो - गूगल इमेज)
IIT BTech Admission : देश के सभी 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों का नया शैक्षणिक सत्र 20 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रहा है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत जुलाई के तीसरे सप्ताह तक दाखिला प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद नए छात्रों के लिए एक सप्ताह का ओरिएंटेशन और इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान छात्रों को संस्थान, शिक्षकों, वरिष्ठ छात्रों और कैंपस के माहौल से परिचित कराया जाएगा, ताकि वे नए वातावरण में आसानी से खुद को ढाल सकें। संस्थानों का उद्देश्य है कि छात्र घर से दूर रहने, नए माहौल और पढ़ाई के दबाव को सहज तरीके से संभाल सकें।
IIT में बीटेक का नया सत्र 20 जुलाई से शुरू
आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामकोटि के अनुसार, 23 और 24 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद ओरिएंटेशन और इंडक्शन प्रोग्राम शुरू होंगे, जिनके पूरा होने पर नियमित कक्षाएं शुरू की जाएंगी। वहीं आईआईटी बीएचयू में नया सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा। यहां 27 से 30 जुलाई तक हॉस्टल आवंटन, बायोमेट्रिक सत्यापन और पंजीकरण की प्रक्रिया चलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
SBI Apprentice Admit Card 2026: 7,150 पदों की भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 11 जुलाई को होगी परीक्षा
NIACL Apprentice Recruitment: 550 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन का मौका, ग्रेजुएट उम्मीदवार 6 जुलाई तक करें अप्लाई
RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में 6,557 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 29 जुलाई तक करें आवेदन
RRB Section Controller Result 2026: DV और मेडिकल के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी
30 जुलाई को ओरिएंटेशन होगा, जबकि 30 जुलाई से 5 अगस्त तक इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 7 अगस्त से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। आईआईटी दिल्ली में भी 22 जुलाई से छात्रों की रिपोर्टिंग शुरू होगी और ओरिएंटेशन के बाद पढ़ाई शुरू कराई जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें : SBI Apprentice Admit Card 2026: 7,150 पदों की भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 11 जुलाई को होगी परीक्षा
पहले होगा ओरिएंटेशन और इंडक्शन प्रोग्राम
इसी तरह आईआईटी गुवाहाटी में नया शैक्षणिक सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा, जबकि आईआईटी जोधपुर में 27 जुलाई से नए छात्रों का स्वागत किया जाएगा।
सभी आईआईटी में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्देश्य केवल औपचारिक परिचय कराना नहीं, बल्कि छात्रों को मानसिक रूप से तैयार करना, नई शैक्षणिक संस्कृति से जोड़ना और कैंपस जीवन के लिए आत्मविश्वास बढ़ाना है।
संस्थानों का मानना है कि शुरुआत में दिया गया यह मार्गदर्शन छात्रों को बेहतर सीखने का माहौल देता है और उनकी नई शैक्षणिक यात्रा को आसान बनाता है।
