-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Indian Overseas Bank Lbo Recruitment 2026 Apply Online Local Bank Officer Vacancy
IOB LBO Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक में 250 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, ₹85,920 तक मिलेगी सैलरी
- Written By: हितेश तिवारी
Indian Overseas Bank Recruitment : इंडियन ओवरसीज बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 250 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ग्रेजुएट उम्मीदवार 8 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इंडियन ओवरसीज बैंक (फोटो - गूगल इमेज)
Bank Officer Vacancy : इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 250 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती पूरी तरह राज्यवार होगी और चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग उसी राज्य में की जाएगी, जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया होगा।
सबसे अधिक 100 पद तमिलनाडु में हैं, जबकि कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में 50-50 पद निर्धारित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त 2026 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री और संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने एवं बोलने का ज्ञान अनिवार्य है।
इंडियन ओवरसीज बैंक में 250 पदों पर भर्ती
उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2026 को 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति असिस्टेंट मैनेजर (स्केल-I) के पद पर होगी, जहां ₹48,480 से ₹85,920 तक वेतनमान मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), शहर प्रतिपूरक भत्ता (CCA) सहित अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
DU SRCC Assistant Professor Vacancy 2026: श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में असिस्टेंट प्रोफेसर के 16 पदों पर भर्ती
CSIR-NAL Recruitment 2026: 10वीं से लेकर BE, MTech पास उम्मीदवारों के लिए मौका, 42 हजार तक मिलेगा स्टाइपेंड
SBI Recruitment 2026: एसबीआई में मैनेजर समेत 38 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त से आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स में 2,615 पदों पर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएशन तक वालों को मौका, 24 अगस्त से आवेदन
उम्मीदवारों को दो वर्ष की प्रोबेशन अवधि पूरी करनी होगी। साथ ही 2 लाख रुपये का सर्विस बॉन्ड भरना होगा और कम से कम तीन वर्ष तक बैंक में सेवा देना अनिवार्य रहेगा। भर्ती की विशेष बात यह है कि चयनित अधिकारियों को कम से कम 12 वर्ष या एसएमजीएस-IV में पदोन्नति होने तक उसी राज्य में कार्य करना होगा।
ये खबर भी पढ़ें : DU SRCC Assistant Professor Vacancy 2026: श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में असिस्टेंट प्रोफेसर के 16 पदों पर भर्ती
8 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक आवेदन करें
भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होगी, जिसके बाद भाषा दक्षता परीक्षा (LPT) और व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा। अंतिम मेरिट में ऑनलाइन परीक्षा का 80 प्रतिशत और इंटरव्यू का 20 प्रतिशत वेटेज रहेगा।
परीक्षा तीन घंटे की होगी, जिसमें 140 प्रश्न और 200 अंक होंगे। इसमें रीजनिंग, कंप्यूटर एप्टीट्यूड, बैंकिंग एवं अर्थव्यवस्था, डेटा एनालिसिस और अंग्रेजी भाषा से प्रश्न पूछे जाएंगे।
परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए ₹850, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹175 निर्धारित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Indian overseas bank lbo recruitment 2026 apply online local bank officer vacancy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IOB LBO Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक में 250 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, ₹85,920 तक मिलेगी सैलरी
Aug 07, 2026 | 09:42 PMकुशाल टंडन के गौहर खान पर कमेंट से मचा बवाल, जैद दरबार ने तोड़ी चुप्पी, अब सामने आया पूरा सच
Aug 07, 2026 | 09:33 PMSomwar Vrat Drinks : सोमवार व्रत में कमजोरी से बचाएंगे ये 5 देसी ड्रिंक्स, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी और ताजगी
Aug 07, 2026 | 09:30 PMस्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PMशेख हसीना के बयान पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान: बोले- कार्यक्रम निजी था, सरकार का समर्थन नहीं
Aug 07, 2026 | 09:05 PMDU SRCC Assistant Professor Vacancy 2026: श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में असिस्टेंट प्रोफेसर के 16 पदों पर भर्ती
Aug 07, 2026 | 08:58 PMAI वाला स्कूटर भारत में लॉन्च, 165Km की रेंज, 100+ स्मार्ट फीचर्स और 99,999 रुपए की कीमत ने मचाई हलचल
Aug 07, 2026 | 08:55 PMवीडियो गैलरी

मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM













