-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Csir Nal Project Staff Recruitment 2026 Walk In Interview Schedule Eligibility Salary Age Limit Selection Process
CSIR-NAL Recruitment 2026: 10वीं से लेकर BE, MTech पास उम्मीदवारों के लिए मौका, 42 हजार तक मिलेगा स्टाइपेंड
- Written By: हितेश तिवारी
CSIR NAL Vacancy : CSIR-NAL ने प्रोजेक्ट स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का शेड्यूल जारी किया है। 10वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, बीई/बीटेक, एमटेक और एमएससी पास उम्मीदवार आवेदन करें।

सीएसआईआर-राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशालाएं (फोटो - गूगल इमेज)
CSIR NAL Jobs : बेंगलुरु स्थित सीएसआईआर-राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशालाएं (CSIR-NAL) ने प्रोजेक्ट स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नियुक्तियां पूरी तरह परियोजना आधारित और अस्थायी होंगी। इच्छुक भारतीय उम्मीदवार 10 अगस्त से 25 अगस्त 2026 के बीच आयोजित होने वाले वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
अलग-अलग पदों के लिए इंटरव्यू 10, 12, 14, 17, 21, 24 और 25 अगस्त को होंगे। उम्मीदवारों को संबंधित तारीख पर सुबह 9 बजे से 9:45 बजे के बीच पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इंटरव्यू बेंगलुरु स्थित सीएसआईआर-एनएएल परिसर में आयोजित किए जाएंगे।
CSIR-NAL ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली
इस भर्ती अभियान के तहत Project Associate-I, Project Associate-II, Project Assistant-I, Project Assistant-II, Project Associate (NET/GATE), Project Associate (PAT) और Senior PAT सहित कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
SBI Recruitment 2026: एसबीआई में मैनेजर समेत 38 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त से आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स में 2,615 पदों पर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएशन तक वालों को मौका, 24 अगस्त से आवेदन
Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 206 पदों पर भर्ती, 26 अगस्त तक करें आवेदन
NHM Godda Vacancy 2026: 10वीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए 64 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
10वीं के साथ आईटीआई, डिप्लोमा, बीई/बीटेक, एमई/एमटेक, एमएससी और संबंधित अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे। NET या GATE क्वालिफाई अभ्यर्थियों के लिए भी अलग पद रखे गए हैं। सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है।
एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को 5 वर्ष तथा ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की आयु छूट मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 18 हजार रुपये से 42 हजार रुपये प्रतिमाह तक स्टाइपेंड के साथ मकान किराया भत्ता (HRA) भी मिलेगा।
ये खबर भी पढ़ें : SBI Recruitment 2026: एसबीआई में मैनेजर समेत 38 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त से आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
10 से 25 अगस्त तक वॉक-इन इंटरव्यू होंगे
उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यदि किसी पद के लिए अधिक संख्या में उम्मीदवार पहुंचते हैं तो संस्थान लिखित परीक्षा या अन्य स्क्रीनिंग प्रक्रिया भी आयोजित कर सकता है।
इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को भरा हुआ आवेदन फॉर्म, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र, मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, उनकी फोटोकॉपी, अनुभव प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र तथा लागू होने पर NET/GATE स्कोरकार्ड साथ लेकर जाना होगा।
पहले से किसी सीएसआईआर प्रयोगशाला में कार्यरत उम्मीदवारों को अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) भी प्रस्तुत करना होगा। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि यह भर्ती पूरी तरह अस्थायी और परियोजना आधारित होगी तथा चयनित उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा।
Csir nal project staff recruitment 2026 walk in interview schedule eligibility salary age limit selection process
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CSIR-NAL Recruitment 2026: 10वीं से लेकर BE, MTech पास उम्मीदवारों के लिए मौका, 42 हजार तक मिलेगा स्टाइपेंड
Aug 07, 2026 | 07:52 PMइंजन खराब, माइलेज कम…E20 पेट्रोल पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, मोदी सरकार से मांगा जवाब
Aug 07, 2026 | 07:38 PMMumbai News: मुंबई में 9 अगस्त को जम्बो ब्लॉक, हार्बर लाइन की कई लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द
Aug 07, 2026 | 07:26 PMExplainer: अयोध्या, तिरुपति से सबरीमाला तक, मंदिरों को दिया गया चंदा कितना सुरक्षित; क्यों उठ रहे हैं सवाल?
Aug 07, 2026 | 07:04 PMगटर जनरेशन वाले बयान के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी कंगना, अचानक याद आया जेनजी वोट बैंक
Aug 07, 2026 | 06:59 PMPrahaar Release Date: राजकुमार राव की प्रहार की बदली रिलीज डेट! इस दिन सिनेमाघरों में दे सकती है दस्तक
Aug 07, 2026 | 06:58 PMअफगानिस्तान में भारतीय ट्रैवलर को मिला ऐसा प्यार, दुकानदारों ने पैसे लेने से किया इनकार; वीडियो वायरल
Aug 07, 2026 | 06:55 PMवीडियो गैलरी

मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM














