

GDS 4th Merit List : इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की चौथी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने राज्य या डाक सर्किल की मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
इस सूची में उन अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं जिन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए चुना गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपने सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और संबंधित डाक सर्किल द्वारा जारी होने वाले आगे के निर्देशों पर नजर बनाए रखें।
इंडिया पोस्ट की इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देशभर में कुल 28,636 रिक्त पदों को भरा जाना है। इनमें ग्रामीण डाक सेवक (GDS), शाखा पोस्टमास्टर (BPM), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) और अन्य संबंधित पद शामिल हैं। इस भर्ती में किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है।
उम्मीदवारों का चयन उनके शैक्षणिक अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के जरिए किया जा रहा है। जारी की गई चौथी मेरिट लिस्ट में डिवीजन कार्यालय, पोस्ट आईडी, पद का नाम, श्रेणी, रजिस्ट्रेशन नंबर और प्राप्त प्रतिशत अंक जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं।
मेरिट लिस्ट देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद Recruitment सेक्शन में जाकर Online GDS Recruitment पोर्टल खोलें और “Shortlisted Candidates” लिंक पर क्लिक करें। यहां अपने संबंधित राज्य या डाक सर्किल का चयन करके मेरिट लिस्ट की पीडीएफ डाउनलोड करें।
उम्मीदवार Ctrl+F का उपयोग करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर आसानी से खोज सकते हैं। जिन उम्मीदवारों का नाम इस सूची में शामिल है, उन्हें अब दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। सत्यापन की तारीख और स्थान से संबंधित जानकारी संबंधित डाक सर्किल जल्द जारी करेंगे, इसलिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक अपडेट चेक करते रहने की सलाह दी गई है।