-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Coversure India Post Launch Chitthi Aayi Hai Campaign For Insurance Awareness
इंडिया पोस्ट ने शुरू किए बारकोड वाले अंतर्देशीय पत्र; कवरश्योर के साथ मिलकर बढ़ाएंगे इंश्योरेंस अवेयरनेस
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
ChitthiAayiHai Campaign: कवरश्योर और इंडिया पोस्ट ने बीमा जागरूकता के लिए ChitthiAayiHai अभियान शुरू किया है। अंतर्देशीय पत्रों के जरिए अब परिवार बीमा पॉलिसी और क्लेम की जानकारी साझा कर सकेंगे।

कार्यक्रम की फोटो (सोर्सः फाइल फोटो)
Coversure India Post Launch Chitthi Aayi Hai Campaign: उपभोक्ता-केंद्रित इंश्योरटेक प्लेटफॉर्म कवरश्योर ने भारत सरकार की डाक सेवा एवं विश्व के सबसे बड़े डाक नेटवर्क के संचालक इंडिया पोस्ट के साथ मिलकर देशभर में बीमा जागरूकता और क्लेम तैयारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक अनूठी पहल शुरू की है। #ChitthiAayiHai अभियान के तहत दोनों संस्थाओं ने भारत के सबसे भरोसेमंद और भावनात्मक संचार माध्यमों में से एक, अंतर्देशीय पत्र (इनलैंड लेटर), को एक बार फिर लोगों तक पहुंचाने का निर्णय लिया है, ताकि परिवार महत्वपूर्ण बीमा जानकारी को सुरक्षित रूप से साझा कर सकें और आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर तरीके से तैयार रह सकें।
बारकोड-सक्षम अंतर्देशीय
यह पहल इंडिया पोस्ट द्वारा बारकोड-सक्षम अंतर्देशीय पत्रों की शुरुआत का भी प्रतीक है। इस नई सुविधा के माध्यम से प्रेषक अपने पत्रों को डिजिटल रूप से ट्रैक कर सकेंगे, जबकि पारंपरिक पत्र लेखन की सरलता और आत्मीयता भी बनी रहेगी। भविष्य में यह सुविधा सभी अंतर्देशीय पत्रों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
अभियान के पहले चरण में कवरश्योर इंडिया पोस्ट के वितरण नेटवर्क के माध्यम से देश के 15 शहरों में 10,000 अंतर्देशीय पत्र भेजेगा। इन पत्रों के जरिए पॉलिसीधारकों को अपनी बीमा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां-जैसे पॉलिसी नंबर, नामांकित व्यक्ति (नॉमिनी) का विवरण, कवरेज सीमा, टीपीए संपर्क, क्लेम हेल्पलाइन नंबर और नजदीकी कैशलेस नेटवर्क अस्पतालों की जानकारी अपने परिवार के सदस्यों के साथ साझा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मैं खुश हूं कि उद्धव को खुशी मनाने का मौका मिला, सीएम देवेंद्र फडणवीस का ठाकरे के अभिनंदन मोर्चे पर करारा तंज
नीट धांधली के बीच चंद्रपुर में फूटे पटाखे: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर छात्रों व नागरिकों ने मनाया जश्न!
पुणे में 24 घंटे से बिजली गुल: महावितरण की लापरवाही पर भड़के कात्रज और सुखसागरनगर के नागरिक
PMPML पर आर्थिक संकट गहराया: 1,610 करोड़ खर्च के मुकाबले सिर्फ 818 करोड़ आय, 300 करोड़ की बकाएदारी
क्या है इस पहल का उद्देश्य?
इस पहल का उद्देश्य केवल बीमा धारकों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे बीमा उद्योग के विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों तक भी विस्तारित किया जा रहा है, ताकि बीमा साक्षरता, लाभार्थी जागरूकता, क्लेम तैयारी और पारिवारिक स्तर पर वित्तीय सुरक्षा जैसे विषयों पर व्यापक संवाद को बढ़ावा मिल सके। कवरश्योर के अनुसार, देश में बीमा अपनाने की दर बढ़ने के बावजूद सबसे बड़ी चुनौती यह है कि अक्सर पॉलिसीधारक के परिवार को यह जानकारी ही नहीं होती कि बीमा दस्तावेज कहां रखे हैं, कौन-कौन से लाभ उपलब्ध हैं या क्लेम प्रक्रिया कैसे शुरू की जाए।
परिणामस्वरूप, चिकित्सा आपातकाल या परिवार के किसी सदस्य की मौत जैसी परिस्थितियों में बीमा लाभ प्राप्त करने में अनावश्यक विलंब या कठिनाइयां उत्पन्न हो जाती हैं। यह पहल ऐसे समय में शुरू की गई है जब बीमा दावों के लिए परिवारों की तैयारी और जागरूकता को लेकर उद्योग जगत में गंभीर चर्चा हो रही है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 28 फरवरी 2026 तक बीमा कंपनियों के पास लगभग 8,973.89 करोड़ रुपये की दावा-रहित (अनक्लेम्ड) बीमा राशि लंबित थी। वहीं कवरश्योर द्वारा किए गए एक हालिया सर्वेक्षण में पाया गया कि परिवार के लगभग 60% आश्रितों को यह तक जानकारी नहीं थी कि वे किसी बीमा पॉलिसी के अंतर्गत कवर हैं।
#ChitthiAayiHai अभियान का उद्देश्य बीमा जानकारी को घर-घर तक पहुंचाना और उसे उपयोगी बनाना है। प्रत्येक अंतर्देशीय पत्र में कवरश्योर का संदेश और आवश्यक जानकारी दर्ज करने के लिए विशेष स्थान दिया गया है, जिससे पॉलिसीधारक अपने परिवार के साथ सुरक्षा और विश्वास का संदेश साझा कर सकें। यह पहल बिखरे हुए दस्तावेजों, ईमेल और मोबाइल ऐप्स में छिपी महत्वपूर्ण जानकारी को एक ऐसे स्वरूप में लाने का प्रयास है जिसे परिवार आसानी से खोज और समझ सके।
इस पहल पर कवरश्योर के संस्थापक एवं सीईओ सौरभ विजयवर्गीय ने कहा, बीमा केवल दस्तावेजों या डिजिटल फोल्डरों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। जिन लोगों की सुरक्षा के लिए बीमा लिया गया है, उन्हें यह पता होना चाहिए कि वह बीमा कहां है, उसका उपयोग कैसे किया जा सकता है और आवश्यकता पड़ने पर उससे लाभ कैसे प्राप्त किया जाए। #ChitthiAayiHai के माध्यम से हम हर पॉलिसीधारक को अपने परिवार के साथ यह महत्वपूर्ण संवाद समय रहते शुरू करने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: Vidhan Parishad Election: चुनाव से पहले ही शिवसेना की जीत! NCP उम्मीदवार के हटने से रविंद्र फाटक का रास्ता साफ
भरोसे का सेतु – अमिताभ सिंह
इस साझेदारी पर इंडिया पोस्ट, महाराष्ट्र सर्कल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल अमिताभ सिंह ने कहा, इंडिया पोस्ट हमेशा से लोगों, परिवारों और समुदायों के बीच भरोसे का सेतु रहा है। कवरश्योर के साथ यह पहल केवल एक पत्र नहीं, बल्कि वित्तीय जागरूकता और तैयारी का एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर जा रही है। विभिन्न शहरों में 10,000 अंतर्देशीय पत्रों की डिलीवरी इस बात का प्रमाण है कि भौतिक संचार आज भी जनजागरूकता और विश्वास निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। हमें गर्व है कि हमने इस पहल को व्यापक स्तर पर सफलतापूर्वक लागू किया और इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को अपने आधिकारिक रिकॉर्ड का हिस्सा बनाया।
#ChitthiAayiHai के माध्यम से कंपनी इसी उद्देश्य को ऑफलाइन रूप में परिवारों तक पहुंचा रही है, ताकि बीमा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी सीधे घरों तक पहुंचे और ‘इंश्योरेंस फॉर ऑल 2047’ के राष्ट्रीय लक्ष्य को सशक्त समर्थन मिल सके।
Coversure india post launch chitthi aayi hai campaign for insurance awareness
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Cauvery Water Dispute Tamil Nadu: कावेरी विवाद पर बढ़ा तनाव, तमिलनाडु-कर्नाटक बॉर्डर पर बस सेवाएं अचानक बंद
Jul 26, 2026 | 02:21 PMRailway Transfer: रेलकर्मियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, अब घर के पास मिलेगी मनचाही ट्रांसफर पोस्टिंग
Jul 26, 2026 | 02:18 PMमैं खुश हूं कि उद्धव को खुशी मनाने का मौका मिला, सीएम देवेंद्र फडणवीस का ठाकरे के अभिनंदन मोर्चे पर करारा तंज
Jul 26, 2026 | 02:15 PMनीट धांधली के बीच चंद्रपुर में फूटे पटाखे: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर छात्रों व नागरिकों ने मनाया जश्न!
Jul 26, 2026 | 02:14 PMदक्षिण बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने कई जिलों के लिए जारी की चेतावनी; समुद्र में न जाने की सलाह
Jul 26, 2026 | 02:10 PMपुणे में 24 घंटे से बिजली गुल: महावितरण की लापरवाही पर भड़के कात्रज और सुखसागरनगर के नागरिक
Jul 26, 2026 | 02:05 PMकारगिल विजय दिवस: सहवाग और केदार जाधव ने वीर जवानों को किया नमन, शौर्य और बलिदान को किया सलाम
Jul 26, 2026 | 02:04 PMवीडियो गैलरी

भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM











