Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IGI एविएशन में निकली 1446 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं और 12वीं वाले करें अप्लाई

नौकरी की तलाश कर रहे युवकों के लिए खुशखबरी है। अगर आप एयरपोर्ट के विभिन्न विभागों में भर्ती देख रहे हैं तो आवेदन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जिसके लिए 10वीं व 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Jul 12, 2025 | 05:30 AM

आईजीआई एविएशन भर्ती (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Follow Us:

IGI Aviation Recruitment 2025: जॉब की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत अच्छी खबर है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एविएशन सर्विसेज की ओर से एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और लोडर्स के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1446 पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। इसमें 1017 प एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और 429 पद लोडर्स के लिए हैं। बता दें कि एयरपोर्ट लोडर्स सिर्फ पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

एयरपोर्ट में भर्ती पाने का यह मौका युवाओं को इंटरनेशनल और प्रोफेशनल माहौल का अच्छा एक्सपीरियंस भी देगी। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 10 जुलाई से ही शुरू हो गई है। खास बात यह की इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवार 10वीं और 12वीं से भी नौकरी पा सकते हैं।

आवेदन के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता

एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास होनी चाहिए। अगर आपने ग्रेजुएशन किया है तो भी आप अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा लोडर के लिए 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। जिसके लिए सिर्फ पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी में 2 जुलाई से UPTET Exam 2026 शुरू, 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे यह अहम परीक्षा

TGT 2022 का रिजल्ट जारी, 3539 पदों के लिए 7400 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित

मुंबई लोकल की सुरक्षा पर संकट, RPF-GRP में स्टाफ की है भारी कमी, दोनों में हैं 2,559 पद पर रिक्तियां

IIT BTech Session 2026-27: 20 जुलाई से शुरू होगा नए छात्रों का सत्र, पहले होगा ओरिएंटेशन और इंडक्शन प्रोग्राम

पद के लिए योग्यता

एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 से 30 साल और लोडर के लिए 20 से 40 वर्ष तक होनी चाहिए। एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के पद पर चयनित अभ्यार्थियों को 25 हजार से 35 हजार रुपए तक का अपेक्षित वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा लोडर के पद पर व्यक्तियों को 15 से 25 हजार तक की सैलरी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:- भारतीय तट रक्षक में असिस्टेंट कमांडेंट बनने का अवसर न करें मिस, जल्द करें आवेदन

एयरपोर्ट के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया पहले लिखित होगी। उसके पास करने के बाद उम्मीदवारों को कंपनी कार्यालय में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद चयन प्रक्रिया पूरी होगी। अगर आप लोडर के पद पर भर्ती देख रहे हैं तो इसमें इंटरव्यू नहीं होगा।

कितनी होगी आवेदन की फीस

आईजीआई एविएशन भर्ती के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पद के अनुसार फीस का भुगतान करना होगा। एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ पद के लिए आवेदन शुल्क 350 रुपए है और लोडर पद के लिए 250 रुपए आवेदन शुल्क है। दोनों पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अलग-अलग आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

Igi aviation recruitment 2025 for 1446 post know who can apply

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2025 | 05:30 AM

Topics:  

  • Aviation
  • Career News
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.