-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Ibps Po Notification 2024 Applicationsfor Ibps Po Recruitment Will Start From Today August 1
IBPS PO के 4455 पदों पर बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें अप्लाई
- Written By: राहुल गोस्वामी
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

(डिज़ाइन फोटो)
नई दिल्ली: बैंकिग एग्जाम की तैयारी कर रहे और इसमें नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी PO/एमटी/स्पेशलिस्ट ऑफिसर वैकेंसी के लिए लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिए गए हैं।
नोटिफिकेशन के तहत इन पदों पर आज 1 अगस्त से ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। वहीं दोनों भर्तियों में आवेदन करने की आखिरी तारीख आगामी 21 अगस्त 2024 है। इसके अलावा एप्लिकेशन फीस सब्मिट करने की भी लास्ट डेट 21 अगस्त रखी गई है। ऐसे में उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, आईबीपीएस पीओ अप्लाई ऑनलाइन का लिंक सक्रिय हो गया है। इस भर्ती का आयोजन 4455 पदों के लिए हुआ है इसके लिए महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित हैं।
कितना है आवेदन शुल्क
नोटिफिकेशन की मानें तो इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 175 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: MBMC की लापरवाही! बारिश में खुले गड्ढे से हादसे का खतरा, पाइपलाइन कार्य पूरा, सड़क मरम्मत अब तक अधूरी
E20 पेट्रोल से कम हो सकता है माइलेज, नितिन गडकरी ने बताया क्या होगा असर, बोले- इससे खराब नहीं होती गाड़ी
क्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं नहीं करती सही आकलन? स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप, बोलीं- भारतीय महिलाओं को करते हैं इग्नोर
यहां पढ़ें- नीट यूजी अभ्यर्थियों को मिला सुकून, 14 से होगी काउंसलिंग, 23 अगस्त को सीट अलॉटमेंट
IBPS PO की भर्ती आयु सीमा
नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तक है। इस भर्ती हेतु आयु के गणना 1 अगस्त 2024 को आधार मानकर होगी। इसमें आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जा रही है।
क्या है शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक होना जरुरी है।
ऐसे होगा चयन
इस भर्ती में आवेदक उम्मीदवारों को सबसे पहले प्रिलिमिनरी एग्जाम में देना होगा। इसका आयोजन आगामी 19 एवं 20 अक्टूबर 2024 को किया गया है। प्रीलिम्स में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त उम्मीदवार इसके बाद मेंस एग्जाम में भाग ले सकेंगे। मेंस आगामी 30 नवंबर को आयोजीत होगी। मेंस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अंत में इंटरव्यू में भाग ले सकेंगें। इल सभी चरणों में सफल उम्मीदवार की तैनाती की जाएगी।
यहां पढ़ें- जिला होम गार्ड के रिक्त पदों पर निकली भर्ती, जानिए कब और कैसे करें आवेदन
जानें आवेदन प्रक्रिया
- IBPS प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अच्छे से देख लेंगे।
- सभी जानकारी चेक करने के बाद उम्मीदवार को आवेदन लिंक पर क्लिक करना है।
- अब उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
- इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करना है।
- इसके बाद उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करेंगे।
- उम्मीदवार एक बार फिर आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी चेक करें और इसे फाइनल सबमिट कर दें।
- इसका प्रिंटआउट निकाल कर भविष्य के लिए उम्मीदवार सुरक्षित रख लें।
जरुरी बातें
- आवेदन फॉर्म शुरू: 1 अगस्त 2024
- आवेदन की लास्ट डेट : 21 अगस्त 2024
- ऑफिशियल नोटिफिकेशन: यहां से डाउनलोड करें
- ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें
Ibps po notification 2024 applicationsfor ibps po recruitment will start from today august 1
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे: MBMC की लापरवाही! बारिश में खुले गड्ढे से हादसे का खतरा, पाइपलाइन कार्य पूरा, सड़क मरम्मत अब तक अधूरी
Jul 09, 2026 | 05:58 PME20 पेट्रोल से कम हो सकता है माइलेज, नितिन गडकरी ने बताया क्या होगा असर, बोले- इससे खराब नहीं होती गाड़ी
Jul 09, 2026 | 05:49 PMक्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
Jul 09, 2026 | 05:47 PMअंतरराष्ट्रीय संस्थाएं नहीं करती सही आकलन? स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप, बोलीं- भारतीय महिलाओं को करते हैं इग्नोर
Jul 09, 2026 | 05:42 PMरेलवे आंदोलन से लेकर राम मंदिर तक, महाराष्ट्र सरकार पर जमकर बरसे राज ठाकरे, इन चार मु्द्दों पर की बात
Jul 09, 2026 | 05:31 PMविपक्ष सत्ता में था तो आप क्या कर रहे थे? सवाल पूछने को राजनीति कहने पर फडणवीस पर भड़के राज ठाकरे
Jul 09, 2026 | 05:31 PMविजय के फैंस के लिए बड़ी खबर, ‘जन नायगन’ की रिलीज डेट को लेकर नया दावा, जल्द खत्म हो सकता है इंतजार
Jul 09, 2026 | 05:30 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM










