हरियाणा में सरकारी शिक्षक बनने का मौका हाथ से न जाने दें, तुरंत करें अप्लाई
Haryana Teacher Vacancy: हरियाणा में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है। भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और तय समय पर आवेदन न करने पर यह सुनहरा अवसर हाथ से निकल सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
शिक्षक की तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
HTET Exam 2026: हरियाणा में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका आया है। दरअसल हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET 2026) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसमें प्राइमरी, मिडिल या सीनियर सेकेंडरी स्तर पर शिक्षक बनने का यह गोल्डन चांस है।
स्कूल शिक्षा बोर्ड हरियाणा द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 24 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 जनवरी 2026 तय की गई है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट htet.eapplynow.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष है और अधिकतम उम्र 38 साल तय की गई है। इस भर्ती में ऑफलाइन परीक्षा होगी। प्रश्न पत्र मल्टीपल चॉइस रहेंगे। जिसमें दो भाषाओं में प्रश्न पूछे जाएंगे। जिससे अभ्यर्थियों को समझने में आसानी हो। उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम के आधार पर होगा। जिसमें एससी और दिव्यांग का कट ऑफ 60 प्रतिशत होगा। हरियाणा के एससी/फिजिकली चैलेंज्ड उम्मीदवार का 55 प्रतिशत और अन्य सभी का कटऑफ 60 प्रतिशत होगा।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
यूपी में 2 जुलाई से UPTET Exam 2026 शुरू, 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे यह अहम परीक्षा
TGT 2022 का रिजल्ट जारी, 3539 पदों के लिए 7400 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित
अंबाला में बोरवेल में गिरे 4 साल के निर्भय की मौत, 21 घंटे लड़ता रहा जिंदगी और मौत की जंग, जानें पूरा मामला
यह भी पढ़ें:- NEET UG 2026: नीट परीक्षा अब होगी चुनौतीपूर्ण! सिलेबस में हुए ये बड़े बदलाव बदल देंगे आपका स्कोर
कितना है आवेदन शुल्क
बता दें कि तीनों लेवल की परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग तय किए गए हैं। हरियाणा के एससी और पीएच उम्मीदवार की फीस 500 रुपए (लेवल-1), 900 रुपए (लेवल 2) और 1200 रुपए (लेवल 3) के लिए तय की गई है। एससी और पीएच उम्मीदवारों को छोड़कर हरियाणा के मूल निवासी के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपए (लेवल 1), 800 रुपए (लेवल 2) और 2400 रुपए (लेवल 3) के लिए तय की गई है। इसके अलावा अन्य उम्मीदवार एससी और पीएच समेत गैर हरियाणा निवासी के लिए शुल्क 1000 रुपए (लेवल 1), 1800 रुपए (लेवल 2) और 2400 रुपए (लेवल 3) के लिए निर्धारित किया गया है।
पात्रता व योग्यता
पात्रता और स्तर यह परीक्षा तीन अलग-अलग स्तरों के लिए आयोजित की जाती है:-
लेवल-1 (PRT): कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए। (योग्यता: 12वीं पास + D.Ed/D.El.Ed)
लेवल-2 (TGT): कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए। (योग्यता: स्नातक + B.Ed)
लेवल-3 (PGT): कक्षा 9 से 12 तक के शिक्षकों के लिए। (योग्यता: स्नातकोत्तर + B.Ed)
कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होमपेज पर एचटीईटी 2026 रजिस्ट्रेशन की लिंक पर क्लिक करें।
- सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
