हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा का परिणाम घोषित, 92.49 प्रतिशत पास, पहले स्थान पर चार स्टूडेंट
हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। कैंडिडेट अपना परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षा में कुल 92.49 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
हरियाणा 10वीं बोर्ड का परिणाम घोषित
हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम : हरियाणा के दसवीं कक्षा के स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो गया है। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट अपना परिणाम बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट bseh.org.in पर देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) पर जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा में इस बार 92.49 फीसदी स्टूडेंट्स को सफलता मिली है। बोर्ड परीक्षा 28 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की गई थी। दसवीं बोर्ड परीक्षा में इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है। दसवीं कक्षा में इस बार कुल 94.06 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं। समान अंकों के साथ पहले स्थान पर चार स्टूडेंट हैं।
ऐसे चेक करें परिणाम
- कैंडिडेट हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- फिर होमपेज पर BSEH क्लास 10 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- फिर अपने क्रेडेंशियल्स जैसे रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर, ईमेल आईडी, नाम और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- मार्कशीट को डाउनलोड कर चेक करें और प्रिंटआउट ले सुरक्षित रख लें।
पहले स्थान पर चार स्टूडेंट
हरियाणा की दसवीं कक्षा में इस बार चार स्टूडेंट समान अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। हिसार के रोहित, अंबाला की माही, झज्जर की रोमा और तानिया ने भी 497 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर एक अंक कम 496 नंबर के साथ 6 स्टूडेंट पास हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
IIT BHU Assistant Professor Recruitment: IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ₹1 लाख से ज्यादा शुरुआती वेतन
HPCL भर्ती 2026: 116 ऑफिसर पदों पर वैकेंसी, फ्रेशर्स के लिए भी सुनहरा मौका; 20 जुलाई तक करें आवेदन
CWC Young Professional Recruitment 2026: सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन में यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती
पंजाब बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित, 95.61 फीसदी पास; 3 छात्राओं को मिले 100% अंक
