Hansraj College Recruitment: हंसराज कॉलेज में JRF और Project Associate-I की भर्ती, ₹37,000 तक मिलेगी फेलोशिप
Hansraj College Vacancy : दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज ने ANRF फंडेड रिसर्च प्रोजेक्ट के तहत जूनियर रिसर्च फेलो (JRF)/प्रोजेक्ट एसोसिएट-I के पद पर आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त।
- Written By: हितेश तिवारी
हंसराज कॉलेज (फोटो - गूगल इमेज)
Hansraj College Research Job : दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज ने अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (ANRF) से वित्तपोषित एक शोध परियोजना के तहत जूनियर रिसर्च फेलो (JRF)/प्रोजेक्ट एसोसिएट-I के एक पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह शोध परियोजना कुल तीन वर्षों की है, जबकि चयनित अभ्यर्थी की नियुक्ति प्रारंभिक तौर पर दो वर्ष के लिए की जाएगी।
जूनियर रिसर्च फेलो पद पर भर्ती
यह परियोजना टमाटर और खीरे जैसी फसलों में होने वाले वायरल रोगों की रोकथाम पर आधारित है। इसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से ऐसे एंटीवायरल पेप्टाइड्स विकसित किए जाएंगे, जो टोमैटो लीफ कर्ल पालमपुर वायरस और ककड़ी मोज़ेक वायरस से फसलों की सुरक्षा में सहायक हों।
सम्बंधित ख़बरें
AVNL Recruitment 2026: 1213 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ITI से लेकर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका
OSSSC Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर के 5989 पदों पर फॉर्म भरने का आखिरी मौका, आज ही करें आवेदन
CCRUM Recruitment 2026: आयुष मंत्रालय के CCRUM में 176 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की आखिरी तारीख
NIT Arunachal Pradesh Recruitment: प्रोफेसर बनने का बेहतरीन मौका, 15 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
JRF पद के लिए उम्मीदवार के पास बायोइन्फॉर्मेटिक्स या कंप्यूटर साइंस में पोस्टग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। साथ ही CSIR-UGC NET या GATE का वैध स्कोर भी अनिवार्य है। वहीं Project Associate-I पद के लिए प्राकृतिक विज्ञान, कृषि, कंप्यूटर साइंस, गणित, भौतिक विज्ञान या संबंधित विषयों में चार वर्षीय स्नातक अथवा स्नातकोत्तर डिग्री मांगी गई है। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
ये खबर भी पढ़ें : AVNL Recruitment 2026: 1213 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ITI से लेकर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका
आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त
चयनित उम्मीदवारों को योग्यता के अनुसार ₹37,000 प्रति माह + HRA या ₹30,000 प्रति माह + HRA दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को AI, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP) तथा Linux पर Python या R प्रोग्रामिंग का अनुभव है, उन्हें चयन में प्राथमिकता मिलेगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना से निर्धारित प्रारूप डाउनलोड करें, उसे भरकर सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, मार्कशीट और यदि उपलब्ध हों तो शोध प्रकाशनों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ एक PDF तैयार करें। इसके बाद PDF को pooja@hrc.du.ac.in पर “Application for position in ANRF Project” विषय (Subject) के साथ 5 अगस्त 2026 तक ईमेल करना होगा।
