NIT Arunachal Pradesh Recruitment: प्रोफेसर बनने का बेहतरीन मौका, 15 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
guest faculty jobs 2026: एनआईटी अरुणाचल प्रदेश में गेस्ट फैकल्टी और प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के पदों पर भर्ती निकली है। 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं, जिसमें सैलरी 2 लाख रुपये महीना तक मिलेगी।
- Written By: वंदना शर्मा
एनआईटी अरूणाचल प्रदेश (सोर्स सोशल मीडिया)
NIT Arunachal Pradesh Recruitment: अगर आप इंजीनियरिंग या साइंस के क्षेत्र में ऊंचे पदों पर नौकरी तलाश रहे हैं, तो राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अरुणाचल प्रदेश आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। एनआईटी ने अपने अलग-अलग विभागों में एडजंक्ट फैकल्टी और प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
यह नियुक्तियां पूरी तरह से अस्थायी आधार पर सिर्फ 11 महीने की अवधि के लिए की जा रही हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आगामी 15 जुलाई की शाम 5 बजे तक ही अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
इन विभागों में खाली हैं पद
एनआईटी अरुणाचल प्रदेश ने जिन विभागों के लिए वैकेंसी निकाली है, उनमें सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग शामिल हैं। इसके अलावा बेसिक और एप्लाइड साइंस और मैनेजमेंट एंड ह्यूमैनिटीज विभाग में भी पद खाली हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के हजारों शिक्षकों का एक दिन का कटेगा वेतन, स्कूल बंद आंदोलन में शामिल होने वालों पर गिरी गाज
UP TET 2026 Result: 17 लाख छात्रों की किस्मत का फैसला जल्द! जानें किस तारीख को जारी होगा यूपी टीईटी का रिजल्ट
Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: 275 पदों पर आवेदन शुरू, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
HAL में ITI ट्रेड अप्रेंटिस के 27 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा मिलेगा मौका; 24 जुलाई को वॉक-इन प्रक्रिया
सिविल इंजीनियरिंग में दोनों पदों पर भर्ती होगी, जबकि कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और मैनेजमेंट विभाग में गेस्ट फैकल्टी के पद भरे जाएंगे। वहीं बेसिक और एप्लाइड साइंस विभाग में केवल प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के पद पर नियुक्ति की जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में बीटेक/बीई और एमटेक/एमई दोनों में फर्स्ट क्लास डिग्री होनी चाहिए। साइंस विभाग के लिए बीटेक/बीएससी और एमटेक/एमएससी में फर्स्ट क्लास अंक जरूरी हैं।
मैनेजमेंट विभाग के लिए एमबीए या इसके समकक्ष यूजी और पीजी दोनों में फर्स्ट क्लास डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, जिन उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री होगी, चयन प्रक्रिया में उन्हें पहली प्राथमिकता दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: UP TET 2026 Result: 17 लाख छात्रों की किस्मत का फैसला जल्द! जानें किस तारीख को जारी होगा यूपी टीईटी का रिजल्ट
सैलरी और इंटरव्यू की तारीख
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद एक चयन समिति के सामने प्रेजेंटेशन या इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू का आयोजन 22 जुलाई को सुबह 11 बजे से एनआईटी अरुणाचल प्रदेश के कैंपस में किया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों को काफी बेहतरीन सैलरी मिलेगी। गेस्ट फैकल्टी के पद पर ₹50,000 से ₹60,000 प्रति माह दिए जाएंगे। वहीं प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के पद के लिए ₹6,000 प्रति दिन के हिसाब से अधिकतम ₹2,00,000 प्रति माह तक की सैलरी मिलेगी। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर दिए गए लिंक से तुरंत अप्लाई कर सकते हैं।
